Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेलो झारखंड के तहत कर्माटांड़ के पिंडारी में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    खेलो झारखंड के तहत कर्माटांड़ के पिंडारी में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुधवार को स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत करमाटांड के पिंडारी खेल मैदान में 100 मीटर ,200 मीटर ,400 मीटर ,600 मीटर और 800 मीटर दौड़, कबड्डी ,वालीवाल , खो खो, और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    प्रतियोगिता में प्रखंड के अंडर 14 , 17 और अंडर 19 के बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
    बागबेर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अख्तर अंसारी , ताराबहाल की मुखिया शांति मरांडी , बी पी ओ सावित्री किस्कू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
    अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।
    करमाटांड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन
    ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।
    पढ़ाई के साथ-साथ खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है । खेल के द्वारा भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। अतः खेल को हमें अपने जीवन में अवश्य ही शामिल करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि करमाटांड प्रखंड के छात्र -छात्रा जिला और राज्य स्तर पर अपना मुक्कमल स्थान प्राप्त करें। ल़डकियां खेल के क्षेत्र में ओलंपिक में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व कर अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। खेल नीति 2022 के अनुसार विद्यालय ,पंचायत और प्रखंड स्तर पर झारखण्ड सरकार द्वारा खेल के लिए हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है ।
    अतिथियों ने मेडल और ट्राफी देकर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंडर 14 कबड्डी बालिका वर्ग में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की टीम विजेता रही जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कदरुडीह की टीम विजेता जबकि गुलाब राय गुटगुटिया उच्च विद्यालय की टीम उपविजेता रही ।
    अंडर 14 में कबड्डी बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया की टीम विजेता टीम रही तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासीटांड की टीम द्वितीय स्थान पर रही ।
    खेल के सफल संचालन में विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक निवास मंडल, शिक्षक विद्यासागर ,विकास पांडेय ,अमरनाथ दास, चांदनी कुमारी, कुमारी पिंकी, जयंती रानी मंडल, राजन आसरे , शिव शंकर मंडल ,विकास कुमार ,मुन्ना रजक ,मनोज हेंब्रम , सुरेश मंडल ,सीआरपी सहदेव मंडल ,राजेश गुप्ता, विनय भैया ,मकसूद अंसारी, रिसोर्स शिक्षक करुणा कुमारी ,कंप्युटर ऑपरेटर अरूप कुमार का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल जेडीसी ने CSR के तहत सेवा के मनोभाबना के साथ पहुंचा स्कूल ऑफ होप।
    Next Article आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.