Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छूटे हुए पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा हेतु आम लोगों में जागरूकता का प्रसार करें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    छूटे हुए पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा हेतु आम लोगों में जागरूकता का प्रसार करें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

    नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाते रहें- उपायुक्त

    छूटे हुए पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा हेतु आम लोगों में जागरूकता का प्रसार करें – उपायुक्त

    विद्यालयों में प्रातः प्रार्थना के उपरांत बच्चों को दें सड़क सुरक्षा की जानकारी – उपायुक्त

    जिला अंतर्गत सभी सड़कों में आवश्यक साइनेज लगाने एवं स्पीड हम्प्स पर येलो प्वाइंट से चिन्हित

    आज दिनांक 04.09.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की सहित अन्य मौजूद रहे।

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन करें*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। बताया गया कि बिना हेलमेट के 23 एवं बिना सीट बेल्ट के 03 वाहनों पर कार्रवाई की गई जबकि 09 पेट्रोल पंप सीसीटीवी फुटेज जांच कर उन्हें आदेश के अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।

    *सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके*

    वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में लगातार वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। वाहन जांच अभियान का उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि जिले के लोग सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके।

    उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों में प्रातः प्रार्थना के उपरांत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा टीचर पैरेंट्स मीटिंग में बच्चों के अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

    *विभिन्न वाहनों पर हुई कार्रवाई*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर वाहन चालकों/मालिकों से एमवी एक्ट के अनुसार दण्ड राशि वसूल की गई है।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें। जीवन अनमोल है यह बात लोगों तक पहुंचाए।

    *अनाधिकृत गति अवरोधक को जल्द से जल्द हटाएं; अगर कोई रोकता है तो उस पर करें प्राथमिकी*

    *चिन्हित स्थलों पर 01 सप्ताह के अंदर साइनेज लगाएं*

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा ने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधकों को हटाने के लिए किए विगत बैठक में दिए निर्देश की समीक्षा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि अनावश्यक रूप से बने अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है। वहीं इस संबंध में बताया गया कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल जामताड़ा के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है। जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) हेतु संबंधित कनीय अभियंताओं द्वारा ग्रामीणों स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने जागरूकता फैलाने के साथ निर्देश दिया कि जितने भी अनाधिकृत रूप से अवरोधक बनाए गए हैं, उसे अविलंब हटाएं अगर कोई रोकता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाएं।

    *चिन्हित स्थलों पर साइनेज लगाएं*

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत कुंडहित-महेशमुंडा (नाला) के चिन्हित स्थलों में साइनेज लगाने हेतु मिले निर्देश का अनुपालन की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल जामताड़ा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा जिला अंतर्गत सभी सड़कों में आवश्यक साइनेज लगाने एवं स्पीड हम्प्स पर येलो प्वाइंट से चिन्हित करने का निर्देश दिया।

    *जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने का निर्देश*

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया।

    *आपसी समन्वय से गुड सेमेरिटन के तहत कार्य करें एवं लोगों को प्रोत्साहित करें*

    उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े जो भी मामले लंबित मामले हैं, उसका शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *जागरूकता से ही सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है – पुलिस अधीक्षक*

    पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०प्र०से०) ने कहा कि बच्चों को आवश्यक रूप से जागरूक करने की जरूरत है। अच्छी आदतें अगर एक बार लग जाए तो यह कभी नहीं छूटती। कम उम्र के किशोर किशोरियों के द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चलाने को लेकर अभिभावकों को भी समझने एवं इसे रोकने के लिए जागरूकता लाने का अपील किया। उन्होंने जिले के सभी प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कर्मियों को आवश्यक रूप से हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर हम देखते हैं की वाहन जांच के दौरान लोग पकड़े जाने पर लोग कम दूरी, बाजार जाने आदि बहाना करके हेलमेट नहीं लगाते हैं, जबकि दुर्घटना कहीं भी कभी भी हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा बहुत जरूरी है, खुद के जान माल के लिए और यह भी सोचना पड़ेगा कि आपके परिजन एवं बच्चे घर पे इंतजार कर रहे हैं। जागरूकता से ही दुर्घटना को काम किया जा सकता है। उन्होंने अपील किया कि जीवन अनमोल है, सड़क पर यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, चेम्बर ऑफ कामर्स श्री संजय अग्रवाल, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनजीटी के निर्देश के आलोक में नदी तल से बालू के उठाव पर 15 अक्टूबर 2023 तक लगे रोक को प्रभावी बनाएं – उपायुक्त
    Next Article अंबा में सर्पदंश से हुई एक व्यक्ति की मौत ,झाड़-फूक के चक्कर में इलाज होने में हुई देर

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    June 9, 2026

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.