Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीईईओ,संकुल साधन सेवी तथा कई शिक्षकों के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    बीईईओ,संकुल साधन सेवी तथा कई शिक्षकों के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    आयोजक मंडली राधा विनोद मंडल के नेतृत्व में हुआ समारोह का आयोजन

    जामताड़ा जिला के गेढ़िया अंचल में मध्य विद्यालय खैरा के प्रशाल में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गीरिश चंद्र मंडल,गेढ़िया अंचल के सेवानिवृत्त शिक्षक ,संकुल साधन सेवी और सहायक अध्यापकों का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बेहद ही उत्साहित वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपाल कृष्ण झा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री महतो ने शिक्षकों के इस पहल की हृदय से प्रशंसा किया।श्री महतो ने सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा शिक्षकों के स्वस्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय के शिक्षक योग्य और कर्मठ होते हैं ।वे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बच्चों को शिक्षा प्रदान भी कर रहे है।जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपाल कृष्ण झा ने जामताड़ा जिला के शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जामताड़ा जिला के शिक्षकों के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में सर्वोच्च जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुरस्कार मिला है।उन्होने शिक्षकों को आह्वान करते हुए कहा कि वे कार्यालय मे 7P.M. तक रहते है ।स्कूल अवधि के बाद किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं ।जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने कहा कोई भी परेशानी के समाधान हेतु वे हर समय सहयोग के लिए तैयार है।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं के शंखनाद तथा फूलों की वर्षा के साथ आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ तथा छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों में उज्जवल कुमार मंडल ,बुलुरानी साधु ,मनोरमा कुमारी,अशोक मंडल ,सहायक अध्यापक में उत्थान सरकार,समींद्र नाथ भुई ,दिलीप घोष ,उमापद मंडल ,सुनील कुमार महतो ,सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी नित्यानंद सिंह को अतिथियों के द्वारा शाल ,डायरी ,कलम तथा बुके देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर समारोह के आयोजक मंडली राधा विनोद मंडल ,विद्या सागर,सुखेन मान्ना,निर्मल कुमार,संजय,राजेश कुमार यादव,सत्येंद्र कुमार सिन्हा ,नंद लाल सोरेन ,काजल दास ,नवीन कुमार ,अनूप सिंह ,तपन पटनायक ,स्वप्न मंडल ,बच्चू सिंह ,बर्ज गोपाल मिश्रा ,कुनाल गिरी,संजीव कुमार मिश्र,समाजसेवी सफीक अंसारी सहित सैकड़ों शिक्षक ,शिक्षिका उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण राधा विनोद मंडल तथा मंच संचालन नवीन कुमार ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article राहुल गांधी ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को खारिज किया बोले- यह विचार देश और राज्यों पर हमला

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.