Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल के सभी कार्यालयों का निरीक्षण; विभिन्न पंजियो का अवलोकन कर उन्होंने दिए कई आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश

    उपायुक्त ने खाजुरी पंचायत में बिरसा आम बागवानी के निरीक्षण एवं पौधारोपण करने के अलावा उच्च विद्यालय खाजुरी में पोषण वाटिका का किया निरीक्षण

    सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन हेतु दिए निर्देश; योग्य लोगों को मिले योजनाओं का लाभ, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    आज दिनांक 02.09.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल के सभी कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाजुरी पंचायत में बिरसा आम बागवानी के निरीक्षण के अलावा उच्च विद्यालय में पोषण वाटिका का औचक निरीक्षण किया।

    *पंजियों को अद्यतन रखें*

    *मनरेगा में अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करें*

    प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पंजियो यथा आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति सहित विभिन्न दस्तावेजों का जांच कर उसे अद्यतन रखने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने बीडीओ से प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने एवं योग्य लाभुकों को हर हालत में लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार देने एवं इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

    वहीं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत एवं उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृषि, आपूर्ति सहित सभी कार्यालयों का बारी बारी से निरीक्षण कर कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति के अलावा संबंधित विभागों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को टीम भावना से कार्य करने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड में आने वाले लोगों को छोटे छोटे कारणों से बार बार न लौटाएं, उनकी समस्या का उचित समाधान निकालें। अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने दायित्वों कर्तव्य का पालन करें। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जा रहे कार्यों, हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि की जानकारी ली गई निर्वाचन संबंधित कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    *खाजुरी पंचायत में आम बागवानी का किया गया निरीक्षण*

    उपायुक्त द्वारा इसके उपरांत प्रखंड अंतर्गत खाजूरी पंचायत बिरसा आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया, साथ ही उपायुक्त ने आम के पौधे को लगाकर, लोगों को पौधारोपण करने एवं बिरसा आम बागवानी योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ को लेने के लिए अपील किया ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वहीं निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने निर्धारित मापदंडों उचित दूरी, खाद पानी अन्य जरूरी चीजों के आधार पर जल्द से जल्द पौधारोपण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा उच्च विद्यालय खाजुरी में बनाए गए पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न फलदार पौधे, पपीता, सहजन आदि के पौधे को लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मरांडी, अंचल अधिकारी श्री नित्यानंद प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोयोला स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया
    Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पहली बार करेंगे भारत दर्शन

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.