Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘छत्तीसगढ़ में घोटालों और अत्याचार की सरकार चल रही’, आरोप पत्र जारी कर सीएम बघेल पर बरसे अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘छत्तीसगढ़ में घोटालों और अत्याचार की सरकार चल रही’, आरोप पत्र जारी कर सीएम बघेल पर बरसे अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘छत्तीसगढ़ में घोटालों और अत्याचार की सरकार चल रही’, आरोप पत्र जारी कर सीएम बघेल पर बरसे अमित शाह
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 104 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया और कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी  ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है। शाह ने रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का ‘एटीएम’ बनाया और राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पांच साल से सत्तारूढ़ घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार, वादाखिलाफी की सरकार के खिलाफ जनजागृति फैलाने और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाकर उसे विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए यह आरोप पत्र जारी करने का फैसला किया है।

     

     

     

    जनता ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया
    अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने 15 साल तक अटल जी के सपने को साकार करने और राज्य को निखारने का काम किया, लेकिन 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो उसने लूट, भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बनाई, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास के मार्ग पर सवालिया निशान लग गया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया। पार्ट ने राज्य में तीन बार सरकार बनाई। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को राज्य की 11 में से 10 सीटें मिलीं, जबकि 2019 में नौ सीटें हासिल हुईं।

    विश्वास है कि 2024 में जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में फिर से एक बार केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी और उससे पहले छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार सत्ता में आएगी।” अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने घपले-घोटाले कर और दिल्ली के दरबार का ‘एटीएम’ बनाकर जिस छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटका दिया है, उसे राज्य में भाजपा की सरकार बनाकर रास्ते पर लाना है।

     

     

     

    बड़े पैमाने पर हो रहा धर्मांतरण
    केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कोयला, शराब, ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित कथित घोटालों की जांच को लेकर कहा कि केवल भाजपा ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के घोटालों, अत्याचारों और कुशासन से बचा सकती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण को नहीं रोकने का आरोप लगाया। शाह ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ से जुड़े धन शोधन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ की जनता युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी की ओर धकेलने वाली बघेल सरकार चाहती है, या फिर युवाओं का विकास करने वाली भाजपा सरकार चाहती है।

     

     

    बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
    भाजपा नेता ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के लोगों को यह तय करना होगा कि क्या उन्हें हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली भूपेश बघेल सरकार चाहिए, या फिर विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। लोगों को यह तय करना होगा कि क्या वे भूपेश बघेल सरकार चाहते हैं, जो आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की बात करती है, लेकिन यहां धर्मांतरण फलता-फूलता है या भाजपा सरकार चाहिए, जो आदिवासियों और उनकी संस्कृति की रक्षा एवं सुरक्षा करती है।” शाह ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

     

     

    हर घर में साफ पानी की आपूर्ति होगी
    उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई, तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा। गृह मंत्री कहा, ”मैं छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो दो साल साल के भीतर हर घर में साफ पानी की आपूर्ति होगी।” शाह ने आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण की बधाई भी दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआई में मनोहर राघवन द्वारा “एक नेता के परिप्रेक्ष्य से बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में रणनीति” पर हुई चर्चा , कहा “सीखना एक आजीवन यात्रा है
    Next Article पश्चिमी सिंहभूम पात्रताधारित दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.