Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में राज्य की परंपरा एवं इतिहास को सम्मान मिले: हेमंत सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में राज्य की परंपरा एवं इतिहास को सम्मान मिले: हेमंत सोरेन

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में राज्य की परंपरा एवं इतिहास को सम्मान मिले: हेमंत सोरेन

    *माननीय मुख्यमंत्री ने खान एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार को लिखा पत्र*

    झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार में मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है । उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल/ गांव/ मौजा/ पंचायत /प्रखंड/ झारखंड राज्य के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों आदि के अनुरूप किया जाए।
    श्री हेमंत सोरेन ने पत्र में अनुरोध किया है कि कोल इंडिया लिमिटेड, निजी कंपनियों एवं अन्य लोक उपक्रमों के द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण भारत सरकार द्वारा स्थानीय जनमानस की भावनाओं, परंपरा, संस्कृति आदि के आधार पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चतरा जिला में संचालित खनन परियोजनाएं आम्रपाली कोयला परियोजना, अशोक कोयला परियोजना एवं मगध कोयला परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा है कि इन कंपनियों द्वारा जन भावनाओं के खिलाफ जाकर स्थानीय जन भावनाओं की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने मांग की है कि झारखंड की पहचान एक खनिज संपदा बहुल राज्य के रूप में स्थापित हुई है और देश के विकास में इसका अहम योगदान है। खनिजों से प्राप्त राजस्व का बड़ा भाग कोयला खनिज से ही प्राप्त होता है, जिसका लगातार दोहन किया जा रहा है। अनुरोध है कि यहां के संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान दिया जाय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरका जैन यूनिवर्सिटी के बच्चों ने किया टांगराईन स्कूल का शैक्षणिक दौरा
    Next Article भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे प्लेटलेट्स डोनेशन अभियान…..

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद के ख़बर का असर:- आदित्यपुर पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्र निकाल पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेजा

    May 18, 2025

    सिंदूर यात्रा’ में हजारों महिलाओं ने नारी सम्मान और सैनिकों के पराक्रम का किया जयघोष

    May 18, 2025

    माझी परगना महाल एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम विस्तार योजना का किया विरोध

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद के ख़बर का असर:- आदित्यपुर पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्र निकाल पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेजा

    सिंदूर यात्रा’ में हजारों महिलाओं ने नारी सम्मान और सैनिकों के पराक्रम का किया जयघोष

    माझी परगना महाल एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम विस्तार योजना का किया विरोध

    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम : सुनील दे

    एक राष्ट्र एक चुनाव के चाईबासा प्रभारी बनाए गए रवि शंकर तिवारी

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.