जमशेदपुर की सुर्खियां
सरायकेला
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बेसिक स्कूल गम्हरिया के आठवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. छात्र का नाम शुभंकर मंडल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छात्र स्कूल से दोपहर लंच से ठीक पहले बाहर निकाला और अन्य दोस्तों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक तालाब में जाकर स्नान करने लगा. इसी दौरान डूब गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वैसे यह हादसा है या कुछ और पुलिस जांच में जुट गई है.
*श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा, कुम्हार पाड़ा , सोनारी द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया मेडिकल कैंप*
श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा, कुम्हार पाड़ा , सोनारी द्वारा आज गर्भवती महिलाओं के लिए एक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सत्य साइ संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर और नर्सो ने अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉक्टर रोहाणी ने बताया कि यहां की महिलाएं सब एनीमिया से पीड़ित है। इनका हीमोग्लोबिन मात्र 8- 9 है।
उन्होंने बताया कि इन्हें कैल्शियम की गोली, आयरन की गोली लेनी चाहिए। यहां आंगनवाड़ी में उन्हें नहीं मिलता है, तो वह अस्पताल में आकर ले। आंगनवाड़ी में टिटनेस का भी इंजेक्शन नहीं है। यहां की महिलाओं का वजन काफी कम है। इन्हें सही खान-पान की भी आवश्यकता है।
वहीं अखाड़ा के पदाधिकारी ने बताया कि हम लोगों का प्रयास है कि गर्भवती महिला का पूरे 9 महीने तक नि:शुल्क इलाज हो और प्रसव के समय उनके साथ आए अटेंडर का भी हम लोग खाने और रहने का व्यवस्था अस्पताल में करेंगे।
वहीं कमली नामक महिला ने बताया कि यहां डॉक्टर ने हमें देखा है। दवा खाने के लिए कहा है और सही खान-पान की व्यवस्था करने को कहा है।
*काशीडीह हाई स्कूल के खेल विभाग ने भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 118वीं जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया*
जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल के खेल विभाग ने भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 118वीं जन्म शताब्दी
और राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अनन्या सिंह के मेजर ध्यानचंद के जीवन पर भाषण से हुई।
इस अवसर पर दो समूहों में: समूह 1 कक्षा 6 से 8 के बीच और समूह 2 कक्षा 9 से 12 के बीच एक खेल प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई ।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को खेल और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना और उनमें रुचि लाना था।
खेलने के अलावा यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि गेम की दुनिया में क्या हो रहा है और अपडेट रहें।
क्विज़ का आयोजन स्कूल के क्विज़र्स क्लब के सहयोग से किया गया था, जिसने संपूर्ण क्विज़ प्रस्तुति की मेजबानी की ।
समूह 1 में विजेता कक्षा 8-ए थे और प्रथम उपविजेता 8-बी था और द्वितीय उपविजेता 8-सी था समूह 2 में विजेता 10-ए था, प्रथम उपविजेता 11-बी था और द्वितीय उपविजेता 12 था सी2 और 10-डी.
कार्यक्रम के सफल संचालन में निम्नलिखित शिक्षक शामिल थे – श्रीमती टुम्पा कुमारी, श्री अनिता महानंद, श्री शाहबानुल हक, श्रीमती वीणा कुमारी, मो. जमशेद, श्रीमती शिल्पा कौर, श्रीमती दीप्ति रानी एवं सुश्री मलकीत कौर .
पूरा कार्यक्रम वरिष्ठ नेता श्री राकेश पानमदेय-उपप्राचार्य, श्रीमती बरनिता बसु और श्रीमती रीता मिश्रा की देखरेख में आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने खेल विभाग के प्रयासों की सराहना की।
*डुमरी उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता चार दिवसीय दौरे पर कहां ” यह चुनाव इंडिया गठबंधन ही जीतेगा”*
डुमरी उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता चार दिवसीय दौरे पर कहां यह चुनाव इंडिया गठबंधन ही जीतेगा और स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने कोरोना कल के दौरान ही उनके स्वास्थ्य में अधिक गिरावट देखने को मिला था लेकिन उस दौरान भी जनता के लिए उन्होंने बेहतर काम किया अपने स्वास्थ्य का परवाह किए हुए। क्षेत्र की जनता बेबी देवी को भरपूर वोट देकर उनको विजय जरूर बनाएंगे
*झारखण्ड सरकार द्वारा साहिबगंज जिला को 6 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ी एंबुलेंस दी*
झारखण्ड सरकार द्वारा साहिबगंज जिला को 6 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ी एंबुलेंस दी गई। जिसे आज जिला सदर अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार और डीएस डॉ मोहन पासवान ने हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करते हुए राज्य के सभी जिलों को अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई। जिसका उद्देश्य समाज हर तपके को स्वास्थ्य सेवा देना है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने एंबुलेंस चालको और प्रबंधक से मीटिंग की और साफ संदेश दिया कि 108 एंबुलेंस सेवा सभी लोगो के लिए निःशुल्क सेवा है इसमें किसी प्रकार भी पैसे लेनदेन की बात सामने आई तो बिना कारण पूछे तत्काल उस व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा। इसके बाद कॉल सेंटर से आईडी जनरेट होने के 5 मिनट में मरीज तक पहुंचे।नही तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । सरकार से मिली एंबुलेंस और सिविल सर्जन का चालको के साथ हुई बैठक के बाद लोगो में काफी उम्मीद बढ़ गई की अब 108 के लिए घंटो इंतजार नही करना होगा।
*गलती विश्वविद्यालय का और भुगत रहे छात्र..*
आज कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रभारी से मिलकर विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले तमाम महाविद्यालयों से स्नातक सत्र 2017-20,18-21 और 19-22 सत्र में पास छात्रों की 2 इलेक्टिव विषय न रहने के कारण वे सभी शिक्षा विभाग के कई एक बहाली फॉर्म नही भर पा रहे है जो की विद्यार्थियो के लिए एक गंभीर समस्या है वही दूसरे विश्वविद्यालयों ने ऐसे विद्यार्थियो का परीक्षा लेकर समस्या हल करने का प्रयास किया है।मोर्चा के प्रतिनिधि एवं कोल्हान छात्र संघ उपसचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा हमारी यही मांग है की अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर कोल्हान विश्वविद्यालय भी जल्द से जल्द परीक्षा लेकर समस्या हल करे वही छात्र नेता सूरज ओझा और राहुल कुमार,सुबोध महाकुद ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की बात को गंभीरता पूर्वक न लेने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रीतिनिधियो के साथ कई पीड़ित छात्र मौजूद थे।
*भोजपुरी के लिए अभी बहुत कुछ करना है -कल्पना पटवारी*
जमशेदपुर : भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी के गिरते स्तर पर चिंता जताई है।उन्होने कहा कि भोजपुरी जगत के बङे-बङे कालाकार राजनितिक आ गए। उन्हे सम्मानित जगह मिल तो गई। लेकिन भोजपुरी को सम्मान नही मिल पाया। कल्पना पटवारी एक भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर आई हुई थी।इस दौरान पत्रकारो से बातचीत कर रही थी।उन्होंने कहा भोजपुरी गाने का स्तर गिरता जा रहा है। इसे बचाने की जरूरत नही है। कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी बोली है उसकी अपनी भाषा नही है।लेकिन इस पर लोगो को प्रयास करना चाहिए। भोजपुरी को आठवी अनुसूची शामिल कराने को लेकर लोगो को प्रयास करना चाहिए। ताकि भोजपुरी की अपनी पहचान बन सके। बातचीत के दौरान कल्पना ने कहा कि वे भोजपुरी गाना छोङ दी है ।सिर्फ भीखारी ठाकुर के लिखे कविता को नए रूप में गा रही है। इसके अलावे वे कुछ और प्रोजेक्ट मे काम कर रही है।

