Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागुनहातु क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगी जुस्को की बिजली, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए बागुनहातु में किया स्थल का निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागुनहातु क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगी जुस्को की बिजली, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए बागुनहातु में किया स्थल का निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बागुनहातु क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगी जुस्को की बिजली, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए बागुनहातु में किया स्थल का निरीक्षण।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों में जुस्को बिजली उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बागुनहातु क्षेत्र में जुस्को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल पावर सब-स्टेशन का निर्माण के लिए जुस्को के अधिकारियों का एक दल बागुनहातु क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर स्थल की पहचान कर ली गयी है। जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि बहुत ही जल्द उक्त स्थल पर सेंट्रल पावर सब-स्टेशन का निर्माण कर लिया जाएगा। सरकार से भूमि का हस्तांतरण करवाने के लिए जिला अपर उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा। निकट भविष्य में बढ़ती आबादी की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित करने की योजना है ताकि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और पावर सब-स्टेशन का निर्माण कराया जा सके।

     

     

     

    विधायक सरयू राय ने टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक में बागुनहातु के लागों को शीघ्र बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने बस्तीवासियों से बिजली कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को भी जुस्को के महाप्रबंधक को दिया था और यथाशीघ्र इसपर कारवाई करने का निर्देश दिया था। जुस्को के अधिकारियों ने इसके लिए सर्वे टीम तैयार कर सब-स्टेशन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण और नेटवर्क फिजीबिलिटी का सर्वे करने की बात कही थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज पावर सब स्टेशन के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। जुस्को की बिजली के लिए की गयी पहल को लेकर बागुनहातु के नागरिकों में काफी उत्साह है। लोगों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है।

     

    आपको बता दें कि विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर में बिजली देने के लिए पावर सब-स्टेशन निर्माण का कार्य जुस्को द्वारा पूरा कर लिया गया है। उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए एलटी लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने का कार्य चल रहा है। मोहरदा में भी बिजली कनेक्शन देने के लिए पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण कर लिया गया है। लोगों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके अलावा विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लाॅक में भी जुस्को बिजली देने का प्रस्ताव रखा है जिसपर जुस्को द्वारा शीघ्र पहल करने की उम्मीद है।

     

     

     

    बिरसानगर क्षेत्र में भी जुस्को की बिजली के लिए जोन नं. 7, 8 और 10 में पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए स्थल का चयन प्रक्रिया में है। बारीडीह बस्तीवासियों को जुस्को बिजली देने के लिए पावर सब-स्टेशन का निर्माण जिला स्कूल के समीप की जाएगी। बारीडीह के शक्तिनगर, शांतिनगर, वास्तुविहार को भी जुस्को की बिजली से जोड़ने के लिए सर्वे का कार्य जारी है। इसके लिए शांतिनगर पुलिया के समीप सब-स्टेशन का निर्माण करने की योजना चल रही है।

    निरीक्षण के दौरान जुस्को के डीजीएम एम के पाण्डा, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण, राकेश पटेल, विष्णु प्रसाद, सुभाष जेना, दिनेश साहु, सुबीर सेन, नागेश कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलापरवाही की हर सीमा पार कर गया है पेयजल स्वच्छता विभाग – विकास सिंह
    Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया ,सीमा सड़क संगठन में कार्यरत झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.