Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, PM Modi आज 51000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देशभर में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, PM Modi आज 51000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देशभर में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, PM Modi आज 51000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
    दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास तथा उद्यमिता एवं इलेक्ट्रानिक्स व आइटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। मिशन भर्ती के तहत भारत सरकार और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश देश भर में रोज़गार मेलों का आयोजन कर रहे हैं और हर महीने लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय अभियान के रूप में आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले का आठवां आयोजन हैदराबाद में होगा। आपको बता दें कि बीते साल 22 अक्टूबर को रोजगार मेला अभियान की शुरुआत की थी।

     

     

    51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कहा है कि पीएम मोदी मोदी 28 अगस्त, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नए भर्ती किए गए लोगों को 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है कि देशभर से चुने गए नए रंगरूट गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), उप-निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) और गैर सामान्य ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगे।

     

     

     

    इन पदों पर होगी भर्तियां

    रोजगार मेला कार्यक्रम से गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है। आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य पर बाजे गाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा
    Next Article उत्कृष्टता का उदाहरण हैं नीरज चोपड़ा, प्रधानमंत्री मोदी समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.