Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 , ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 , ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022

    ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन

    10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची नंबर वन

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने की घोषणा

     

     

     

     

    केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है.भारत सरकार द्वारा जारी इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में फिर से एक बार झारखंड की राजधानी रांची ने अपना परचम लहराया है..पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से नवाजा गया है, बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जाएगा . जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अवार्ड की घोषणा की है.

     

     

     

     

    नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने दी बधाई

    राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव एवं रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार चौबे ने नगर विकास विभाग ,रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन और स्मार्ट सिटी के विकास में जुड़े विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बधाई दिया है इसके साथ ही, रांची की जनता को भी सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है.. विभागीय सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है और इसी कुशल नेतृत्व की वजह से हमारा प्रदेश और स्मार्ट सिटी रांची, स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में लगातार अग्रणी पंक्ति में खड़ा है.

     

     

     

    रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ ने दी बधाई

    रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ने इस अवार्ड के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है साथ ही राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री तथा विभागीय सचिव के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है..उन्होंने आश्वस्त किया है कि रांची स्मार्ट सिटी आने वाले वर्षों में और भी कई अवार्ड का हकदार बनेगा.. उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी के विकास और प्रगति के लिए पूरी टीम को बधाई दी है..

    प्रतिवर्ष होता है कॉन्टेस्ट का आयोजन

    गौरतलब है कि भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से देश के 100 चुने हुए शहरों में स्मार्ट सिटी की योजना चल रही है.. इन योजनाओं की प्रगति और शहरों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य को आधार बनाकर प्रतिवर्ष भारत सरकार की ओर से इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाता है.. इस कांटेस्ट में कई बार रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया है.

     

     

    विभिन्न कैटेगरी में भेजा गया था नामांकन

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 में देश के सभी स्मार्ट सिटी ने विभिन्न कैटेगरी में नामांकन भेजा था.. जिसमें रांची की ओर से भी इनोवेशन ,इकोनामी, सोशल एस्पेक्ट ,अर्बन मोबिलिटी, सिटी सिक्योरिटी इत्यादि क्षेत्र में नामांकन भेजा गया था .इन सभी प्रस्ताव और स्मार्ट सिटी की योजनाओं की प्रगति में पूर्वी क्षेत्र के बेस्ट परफॉर्मर के रूप में रांची को चुना गया है. यह सम्मान रांची और झारखंड के लोगों के लिए गौरव का विषय है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता के दरबार में मधुबनी जिलाधिकारी कार्यक्रम में 110 से भी अधिक मामलों का हुआ निष्पादन।
    Next Article प्रणय ने अंतिम 8 के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन को हराया, पदक किया पक्का

    Related Posts

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.