Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 28 की भजन संध्या में शहर की पाँच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    28 की भजन संध्या में शहर की पाँच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    28 की भजन संध्या में शहर की पाँच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड

    जमशेदपुर,25अगस्त :
    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड की घोषणा कर दी गयी.
    इस वर्ष भी चयन के लिए शहरवासियों का सुझाव लिया गया .

     

    अंततः संघ की कोर कमिटी ने गंभीर चिंतन के उपरांत पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन के लंबे काल खंड के दौरान समाज में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 नामों का चयन किया और आज इसकी घोषणा की.

    उल्लेखनीय है कि व्हाट्सप्प मीडिया के माध्यम से शहरवासियीं के विचार और उनकी पसंद को आमंत्रित किया गया था. इस माध्यम के जरिये अनगिनत व्यक्तियों ने संघ रत्न सेवा अवार्ड के सुयोग्य विशिष्ट जनों के नाम सुझाए. अनेक व्यक्तियों ने स्वयं भी अपनी उपलब्धियां समर्पित की. संघ ने सभी सुझाव और उपलब्धियों का सम्मान किया. चूँकि 5 नामों की ही घोषणा संभव है, अतयेव सभी नॉमिनेशन को संचित रखते हुए जीवन के लंबे संघर्ष और सेवा के कालखंड के पैमाने पर उक्त क्षेत्रों में 5 नामों की घोषणा की गयी है.

    संघ इन 5 विशिष्ट जनों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए इनके नाम घोषित करने में गर्व और हर्ष का अनुभव कर रहा है. ये हैं …
    *समाज सेवा से – श्री शैलेन्द्र सिंह ( सिख समाज का जाना पहचाना नाम)

    चिकित्सा के क्षेत्र से …
    डॉ एन के सिंह ( गंगा मेमोरियल अस्पताल )

    वकालत के क्षेत्र से -श्री निमाई चंद्र पंडा (82 वर्ष ) एवं श्री पी.एन गोप (प्रताप नारायण गोप) (83 वर्ष )

    पत्रकारिता से – श्री रंगाधर नंदा (फोटोग्राफी एवं संवाद संकलन )तथा समाज सेवा – श्री शैलेन्द्र सिंह ( सिख समाज का जाना पहचाना नाम)

    यह सभी विशिष्ट व्यक्ति शहर में अपनी पहचान रखते हैं. उनके बारे में संघ ने संक्षिप्त संकलन किया जो इस प्रकार है

    (1) डॉक्टर नागेंद्र सिंह, झारखण्ड के प्रख्यात सर्जन गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉक्टर एन सिंह एक हजार से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं जिनमे 11 हजार से अधिक निःशुल्क सर्जरी की है। इनको गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है।

     

    (2) सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों में समर्पित कर दिया।
    हर वर्ग एवं समाज के उत्थान के लिये आगे रहने वाले सरदार शैलेंद्र सिंह जी को जनआंदोलन में नेतृत्व करने के लिये जाना जाता है।

     

    झारखण्ड सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के अलावा इन्हें सिख राजनीति का भीष्म पितामह भी कहा जाता है।
    जमशेदपुर से लेकर पटना तक सिख धर्म के सभी अहम पदों को सुशोभित कर चुके हैं ।

     

    (3) निमाईं चन्द्र पंडा,82 साल के अधिवक्ता निमाई चन्द्र पंडा साल 1975 से प्रैक्टिस कर रहे हैं।वे 48 हजार से अधिक केस लड़ चुके है।*
    अपने जीवन में अनुशासित एवं अपने कार्य को पूरी ईमानदारी एवं गरिमामय तरीक़े से करने के लिये जाने जाते है ।
    आज भी वे उतने ही सक्रिय हैं।

     

    (4) पी.एन गोप , 83 वर्षीय ( प्रताप नारायण गोप ) करीब 60 साल से वकालत कर रहे हैं।साल 1996से 2007 तक वे लोक अभियोजक के पद को प्रथिष्ठित किया। चैताली और रिजवान जैसे काफ़ी चर्चित मामलों में इन्होंने ही फांसी की सजा दिलाई थी।

     

    (5) रंगाधर नंदा, रंगाधर नंदा पिछले करीब तीन दशकों से प्रेस फोटोग्राफर एवं संवाद के क्षेत्र में अपना योगदान दें रहे हैं।

    अत्यंत सहज , सरल एवं मानवीय मूल्यों को सम्मुख रखते हुए अपने पत्रकारिता जीवन को पूरी गरिमा से जीने वाले पत्रकार के रूप में इनकी पहचान है ।
    बढ़ती उम्र के बाद भी उनकी सक्रियता बनी हुई है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संघ प्रत्येक वर्ष शहर एवं देश के ऐसे कई महानुभावों को संघ रत्न अवार्ड से सुशोभित करता आया है जिन्होंने अपने जीवन में इस शहर एवं देश की समर्पित भाव से सेवा की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाइड्रोजन इंजन निर्माण परियोजना राज्य के विकास को गति देगी, एमओयू कार्यक्रम झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना लक्ष्य,हमारी सरकार क्लाइमेट चेंज को लेकर कर रही सकारात्मक कार्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जमशेदपुर पुलिस बिरसानगर की अनोखी पहल अपराधियों की अब खैर नहीं

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.