Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयले की चोरी ना हो और बालू का अवैध खनन ना हो ,इसको लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
    Breaking News झारखंड

    कोयले की चोरी ना हो और बालू का अवैध खनन ना हो ,इसको लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

    *■ खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश….*
    ==================
    *■ कोयला चोरी रोकने के उद्देश्य से समन्वय स्थापित कर करे कार्य-उपायुक्त….*
    ==================
    *■ जिले में अवैध बालू खनन के कार्य को रोकने के उद्देश्य से टीम बनाकर करें जांच….*
    ==================
    *■ चितरा कोलियरी से जुड़े समस्याओं के निदान को ले उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 24.08.2023 को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खननत के रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समिक्षा करतें हुए जिला खनन कार्यालय व वन प्रमंडल कार्यालय द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन व कोलयरी क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से कोयला निकालने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों व एसपी माइंस चितरा के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। वही अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी को साथ में समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी करने का निदेश दिया। साथ ही कोयला चोरी को रोकने के उद्देश्य से देवघर व जामताड़ा जिला को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही। आगे उन्होंने 15 अक्टुबर तक एनजीटी के रोक के आलोक में किसी भी घाट से अवैध बालू खनन से जुड़े मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध खनन से जुड़े माफिया सक्रिय पाए जाते हैं उन्हें ऑन द स्पॉट वाहन को जब्त करते हुए माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलायें।

    *● खनन के कार्यों के साथ-साथ राजस्व संग्रहण के कार्यों में लाए तेजी….*
    उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा खनन टास्क फोर्स की बैठक के माध्यम से जानकारी ली गई कि राज्य स्तर से देवघर जिला का वर्तमान वित्तीय वर्ष में क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति हेतु क्या कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा कहा गया की राज्य एवं जिले के विकास में राजस्व का काफी अहम योगदान है। ऐसे में जिला खनन पदाधिकारी सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व संग्रहण के कार्य में तेजी लाए।

    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* पुलिस अधीक्षक श्री अजीत पीटर डुगडूग, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर, एसपी माईनस के जीएम, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र में टूटे हुए बिजली तारों को ठीक कराया गया
    Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा एम जी एम मंडल एवम बिरसा मुंडा खेल एवम….

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.