Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नये मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर का दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान शुक्रवार से होगा प्रारंभ, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ताओ, लोगों को करेंगे जागरूक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नये मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर का दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान शुक्रवार से होगा प्रारंभ, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ताओ, लोगों को करेंगे जागरूक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2023Updated:August 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर का दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान शुक्रवार से होगा प्रारंभ, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ताओ, लोगों को करेंगे जागरूक

    जमशेदपुर। मिशन 2024 की चुनावी तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा इस दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार को होगी। 25 और 26 अगस्त के दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान के माध्यम से भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को 18 साल के ऊपर के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के वोटर आईडी कार्ड बनवाये जाएंगे। इसके साथ ही, जिन लोगों के नाम को लेकर वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि है, उसे भी सुधार करवाया जाएगा। दो दिवसीय अभियान के तहत जिन लोगों के नाम किन्हीं कारणों से वोटर लिस्ट से हट गये थे, उनके नाम पुनः वोटर लिस्ट में जुड़वाये जाएंगे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा के द्वारा जारी पार्टी के प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी ने मतदाताओं के बीच चेतना जागृत करने के उद्देश्य से मतदाता चेतना महाअभियान की शुरुआत की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि अगर यूवा 18 साल के हो गए हैं या एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट हुए हैं तो फ़ार्म छह भरे, एक फ़ोटो अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र के साथ इस फ़ॉर्म को जमा कर दें। इस मुहिम के तहत कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करते हुए बताएंगे कि अगर मतदाता सूची में कोई अनाधिकृत वोटर, संदिग्ध का नाम है तो फ़ॉर्म -7 भरें। इसमें आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज जैसे डेथ सर्टिफिकेट, ऑब्जेक्टिव एप्लीकेंट का EPIC नंबर भरकर जमा कर दें। घर-घर संपर्क करते हए भाजपा कार्यकर्ता ये भी बताएंगे कि अगर किन्हीं को अपने वोटर डिस्ट्रीब्यूशन में कोई सुधार करना है तो फॉर्म 8 को भरें। अगर आपको अपना पता बदलना है तो, पते की कॉपी फॉर्म -8 के साथ लगा दें, दिव्यांग व्यक्ति को चिन्हित करने के लिए दिव्यांग व्यक्ति का प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ अटैच कर दें। इसके अतिरिक्त EPIC के पदस्थापन के लिए भी इसी फ़ॉर्म के ज़रिए आप सुधार करा सकते हैं। भाजपा की ओर से बताया गया कि फॉर्म भरने के लिए चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल www.voter.esi.gov.in पर लॉगिन करें अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करें या अपने निकटतम भाजपा के बूथ एजेंट अथवा भाजपा कार्यालय से संपर्क करें।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए सम्पर्क करेगी। पार्टी का मत है कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची के संशोधन में सहयोग के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण का कार्य भी करते है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सभी जिम्मेवार नागरिकों की लोकतंत्र के महापर्व यानि मतदान में भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोटर चेतना महाअभियान के रूप में सकारात्मक पहल की गई है। इसके तहत जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या अन्य कोई भी परेशानी है, इन सबको लेकर भारतीय जनता पार्टी समाधान हेतु सदैव तत्पर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर की गई समीक्षा
    Next Article नाम्या स्माइल फाउंडेशन का जोहार पीरियड्स अभियान पहुंचा बिरसानगर के साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल, छात्राओं के बीच 375 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का हुआ वितरण, मानसिक स्वास्थ्य पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.