Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिखों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी करेगी पूरा सहयोग: भगवान सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिखों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी करेगी पूरा सहयोग: भगवान सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिखों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी करेगी पूरा सहयोग: भगवान सिंह

    जमशेदपुर के सिखों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बीड़ा उठाया सतबीर सिंह सत्ते ने
    शहर के युवक सतबीर सिंह सत्ते ने सिखों समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। अपनी इस मुहीम के लिए उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का सहयोग भी माँगा है।
    बुधवार को सतबीर सिंह सत्ते ने टीम के अन्य सदस्यों तरुण शुक्ला, नवीन तिवारी, एम के शर्मा और कुलविंदर सिंह के साथ सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह से मिल अपने अभियान के लिए सहयोग माँगा है। इस पर प्रधान भगवान सिंह पूर्णरूपेण सहयोग करने की पेशकश की है।

     

    साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी समाजसेवी सतबीर सिंह रंधावा सत्ते ने बताया कि फिलवक्त वे पैन आईआईटी एलीनुमि रीच फॉर झारखण्ड फाउंडेशन (प्रेझा) नामक संस्था से जुड़े हैं जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अप्ल्संख्यक समुदाय को प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिलाने और सरकारी योजनाओं के फायदे उनतक पहुंचाने का काम करती है। इसी के तहत अल्पसंख्यकों के लिए जमशेदपुर में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सतबीर सिंह सत्ते को प्रभारी बनाया गया है।

     

     

    सतबीर सिंह का कहना है वे सीजीपीसी के अंतगर्त आने वाले सभी गुरुद्वारों में अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे जिससे की योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति को संपर्क आसानी से किया जा सके। बकौल सत्ते अभी तक उनकी संस्था पच्चीस हजार लोगों को प्रशिक्षित कर को रोजगार मुहैया करवा चुकी है। उनके अनुसार वे नर्सिंग शिक्षा, बावर्ची प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग ड्राइंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, बुनियादी निर्माण, राजमिस्त्री, शटरिंग, वेल्डर, मशीन संचालन, लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर जैसे और ट्रेड की ट्रेनिंग दे कर यथोचित रोजगार भी दिलाते हैं।

     

     

    सीजीपीसी की ओर से सरदार भगवान सिंह के अलावा उपाध्यक्ष चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे। कृतजीत सिंह रॉकी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद क्या-क्या करेगा? भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो चंद्रयान – 3 के माध्यम से इतिहास रचने को तैयार है
    Next Article चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास प्रधानमंत्री ने दी बधाई

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.