Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बछवाड़ा में माॅर्निग वाक करने निकले शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, मौके हुई मौत ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बछवाड़ा में माॅर्निग वाक करने निकले शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, मौके हुई मौत ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता राकेश यादव की रिपोर्ट
    बछवाड़ा,बेगूसराय :थाना क्षेत्र स्थित फतेहा होल्ट के समीप आपसी रंजिश को लेकर रविवार की सुबह माॅर्निग वाक के लिए निकले सेवानिवृत्त शिक्षक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक की पहचान नथुनी चौधरी उर्फ दुर्गा दास का लगभग 75 वर्षीय पुत्र जवाहर चौधरी के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि सेवानिवृत्त मृतक शिक्षक प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह के समय मोर्निग वाक के लिए अपने घर से निकले और फतेहा हाॅल्ट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाब पोश अपराधियों ने मौका मिलते ही गोली चला दी, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद भाग रहे अपराधियों को रेलवे गुमटी पर मौजूद ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने गोली फायर करने लगा। जिससे उक्त सभी ग्रामीण डर गये और तीनों अपराधी फतेहा कलाली चौक की तरफ निकल गया। घटना की जानकारी होते ही देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी व बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है। बताते चलें कि जमीनी विवाद को लेकर विगत दो वर्ष पुर्व 9 फरवरी 2021 की शाम मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र नीरज चौधरी को अपराधियों नें गांव में ही गोली मार कर हत्या कर दिया था। घटना के बाद सेवानिवृत्त मृतक शिक्षक के द्वारा बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। उस घटना में मृतक आवेदक व चश्मदीद गवाह दोनों थे। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर हीं पिता व पुत्र दोनो की हत्या अपराधियों द्वारा की गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक के तीन पुत्र में एक पुत्र की पहले ही अपराधियों ने हत्या कर दिया, जबकि एक पुत्र जमीनी विवाद के कारण जेल में हैं। वहीं एक पुत्र मुजफ्फरपुर में रहता है। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article गोली मारकर एक युवक की हत्या

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.