Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 साल से अधूरे 154 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ,बोले 2024 में क्षेत्र की जनता को मिलेगा सरकार का सौगात
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    12 साल से अधूरे 154 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ,बोले 2024 में क्षेत्र की जनता को मिलेगा सरकार का सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खरसावां : 12 साल से अधूरे 154 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का दावा, जल्द करेंगे रिव्यू

    बोले विधायक 2024 में क्षेत्र की जनता को मिलेगा सरकार का सौगात

     

    राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री सोमवार को खरसावां के आमदा में अधूरे पड़े 500 शैय्या वाले अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया और कहा कि मैं आ गया हूं जल्द ही इस अस्पताल का कायाकल्प होगा. उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वे इसका रिव्यू करेंगे और इसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

     

     

    बन्ना गुप्ता (स्वास्थ्य मंत्री)

    विधायक दशरथ गागराई ने एक कदम आगे बढ़कर यह दावा किया है कि 2024 में सरकार की ओर से अस्पताल की सौगात जनता को समर्पित की जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया है. उन्हें भरोसा है कि स्वास्थ्य मंत्री इसको लेकर गंभीरता दिखाएंगे.

     

     

     

    दशरथ गागराई (विधानसभा- खरसावां)

    बता दें कि 12 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं, ने इस अस्पताल की आधारशिला रखी थी. समय बीतता गया, झारखंड ने इस बीच कई राजनीतिक उठा पटक देखे, मगर जनता के लिए एक आदत अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका. पिछली बार राज्य में भाजपा की सरकार जरूर थी मगर इस अस्पताल को लेकर तत्कालीन भाजपा सरकार ने भी गंभीरता नहीं दिखाई. इसी बीच दुनिया के साथ सरायकेला- खरसावां जिला ने भी कोरोना महामारी की त्रासदी देखी, यदि यह अस्पताल बन गया रहता तो हजारों लोगों को इसका लाभ मिल गया होता. बहरहाल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया है, कि अब इस अस्पताल को लेकर वे गंभीरता दिखाएंगे और जल्द ही यह अस्पताल जनता को समर्पित होगी. क्षेत्र की जनता को अब इंतजार इस बात का है कि कब यह अस्पताल जनता को समर्पित होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article108 एंबुलेंस चालकों के द्वारा आयोजित धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ।
    Next Article आनंद मार्ग पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पृथ्वी बचाओ सप्ताह मनाकर 300 निशुल्क पौधों का वितरण किया

    Related Posts

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

    यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार को मातृ शोक, शव यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़,क्षेत्र में शोक की लहर

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

    यूसीआईएल गेस्ट हाउस में जुटे पत्रकार, घाटशिला प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के साथ बनाई नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.