Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए जन सुराज इकलौता विकल्प ,प्रशांत किशोर का जन सुराज से ही होगा बिहारियों का कल्याण
    Breaking News बिहार

    बिहार के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए जन सुराज इकलौता विकल्प ,प्रशांत किशोर का जन सुराज से ही होगा बिहारियों का कल्याण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहारियों को जात-पांत और धर्म मजहब के चक्कर से बाहर निकलना होगा

    संतोष राउत की रिपोर्ट

    मोतीहारी, बिहार : बिहार के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए जन सुराज ही इकलौता विकल्प है। इसके बिना बिहारी भाइयों के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। बिहार के लोगों कांग्रेस,राजद, भाजपा- जदयू की सरकारों को आजादी के बाद से अबतक देख लिया। सभी ने बिहारियों को ठगने और मूर्ख बनाने का काम किया है। उक्त बातें रविवार को जन सुराज के चिरैया में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जन सुराज के नेताओं ने कही। नेताओं ने कहा कि देश के महान राजनीतिक रणनीतिकार और कुशल चुनावी प्रबंधक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनता अब जागरूक हो गई है। उक्त जानकारी जिला के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने दी।उनकी पदयात्रा करने और जन जन से संपर्क करने का व्यापक असर समाज पर पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि राजद महागठबंधन और भाजपा गठबंधन दोनों बिहार के दुश्मन है और इन दोनों गठबन्धनों के नेताओं और सरकारों ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया। नेताओं ने श कहा कि अब तक -कांग्रेस गठबंधन ने जात- पांत तथा नीतीश – भाजपा गठबंधन की चली सरकारों ने धर्म – मजहब के नाम पर वोट लेकर हम बिहारियों को पिछले बत्तीस वर्षों से ठगने का काम किया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई, खेती किसानी को घाटे का कारोबार बना दिया गया तो रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं कराये गये। बिहार में कोई कल कारखाना नहीं खोला गया और पुराने चीनी मिलों को भी चालू नहीं कराया गया। फलत: बिहारियों को रोज़ी- रोटी के लिए देशभर के दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है। अपने माता-पिता और परिजनों से दूर जाकर नौकरी व मज़दूरी करने के लिए बिहारी भाइयों को मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज को एक मजबूत विकल्प बताते हुए इसे गांव – गांव तक पहुंचाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड सभापति बबन सिंह ने किया। बैठक को जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, महासचिव जयमंगल कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर, तारिक अनवर चंपारणी, चिरैया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार सिंह, राणा रणजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, सिकरहना अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिन यादव,‌ नीतेश पाण्डेय, संतोष राउत आदि नेताओं ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरी की 04 मोटरसाईकिल के साथ 03 पेशेवर अंतरजिला अपराधी गिरफ्तार
    Next Article नौ सालों में रोटी कपड़ा और मकान की कीमत दोगुनी हो गई।

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.