Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संवेदनशील होकर कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका रखें ध्यान – उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    संवेदनशील होकर कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका रखें ध्यान – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

    संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक लोगों को सुनिश्चित हो सके; निष्ठापूर्वक होकर करें कार्य – उपायुक्त

    संवेदनशील होकर कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका रखें ध्यान – उपायुक्त

    आज दिनांक 04.08.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    *विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन योजना, कल्याण छात्रवास, छात्रवृत्ति योजना, प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिरसा आवास, पहाड़िया जनजाति को मिलने वाले लाभ, वित्तीय व भौतिक स्थिति सहित विभाग अन्तर्गत अन्य संचालित योजनाओं एवं कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी संबंधित पदाधिकारियों से जिले में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग निष्ठापूर्वक संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यालय में आने लाभुकों को परेशानी न हो एवं बार बार उन्हें दौड़ना न पड़े इस पर सभी संबंधित ध्यान दें।

    उपायुक्त द्वारा समीक्षा क्रम में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में कम एनरोलमेंट रहने पर इसे बढ़ाने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

    वहीं मुख्यमंत्री पशुधन योजना के क्रियान्वयन एवं संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक के योग्य लाभुकों को मिले इसे सुनिश्चित करें।

    वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को किसी भी तरह से शिथिलता ना बरती जाय, इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत योग्य लाभुकों को इसका लाभ दें। योजना का वृहत प्रचार प्रसार करें, ताकि लोग इस योजना के बारे में अच्छे से जान सकें एवं लाभ उठाएं।

    इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत नियमानुसार मरीजों को सहायता अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करने सहित लाभुकों को ज्यादा भाग दौड़ नहीं करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में पहाड़िया जनजाति के परिवारों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, सहायता, पेंशन, राशन, आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पहाड़िया समुदाय के लोगों सरकारी योजनाएं से जोड़ने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक कितने लोगों को बिरसा आवास का लाभ मिला है उसकी अद्यतन सूची उन्हें उपलब्ध कराएं।

    इसके अलावा बैठक में विगत वित्तीय वर्ष में बने सरना स्थल की समीक्षा की गई। इसके अलावा धुमकुड़िया सांस्कृतिक कला भवन, जाहेरस्थान घेराबंदी, कल्याण छात्रावास सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अनिलसन लकड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास को दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अंकित आनंद ने किया अभिनंदन
    Next Article देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो, स्वतंत्रता सेनानियों सहित आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महापुरुषों/ स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.