Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन”: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को दिया नया नाम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    “इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन”: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को दिया नया नाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    “इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन”: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को दिया नया नाम
    नई दिल्‍ली: लोकसभा के अगामी चुनाव को लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष दोनों तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में जमकर एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं. ताजा हमला प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन “इंडिया”(I.N.D.I.A) पर किया है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम दिया है. बिहार के एनडीए सांसदों से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें.
    विपक्षी गठबंधन द्वारा ‘इंडिया’ नाम रखे जाने पर शुरुआत से विवाद रहा है. खबर थी कि विपक्षी गठबंधन के कुछ दल भी इस नाम के पक्ष में नहीं थे. पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “यूपीए बदनाम हो गया था, इसलिए इन्होंने अपने नाम बदलकर India रख लिया.” इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठ कर सर्वसमाज के नेता बनने को कहा.

     

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि हमें जातिवाद की राजनीति नहीं करनी है. उन्‍होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सांसदों को हर विषय पर बोलना जरूरी नहीं, कुछ लोग चंद्रयान पर भी ज्ञान दे देते हैं. ज्ञान न बांटें.पीएम मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि कम सीटें आने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी ने नीतीश कुमार को तीन बार सीएम बनवाया. इस बार कम सीटें आने के कारण वे डिजर्व नहीं करते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सीएम बनाया गया. यही एनडीए की त्याग भावना है और एनडीए ही स्थिर सरकार दे सकता है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे चुनाव में सरकार के हर काम के एनडीए का काम बताएं. पीएम बोले कि जो भी दल एनडीए को छोड़कर गए, वो अपने स्वार्थ के लिए गए. अकाली दल ख़ुद के लिए एनडीए छोड़कर गया.

     

     

     

     

    2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पीएम मोदी ने सांसदों को कुछ काम भी सौंपे. पीएम ने कहा कि सांसदों को अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने चाहिए. पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को क्या ज्ञान या समझ नहीं थी, लेकिन वे तभी बोलती थीं, जब पार्टी उन्हें कहती थी. पीएम ने कहा कि जो विकास कार्य अटल जी की सरकार ने शुरू किए थे, उनकी सरकार उन्हें ही आगे बढ़ा रही है.

    पीएम ने कहा कि आज 12 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाया गया है. पीएम ने पार्टी सांसदों से कहा कि यूपीए के पास केवल एक योजना थी मनरेगा, आपके पास सौ से ज्यादा योजनाएं हैं|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला
    Next Article I.N.D.I.A के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार, केंद्र और निर्वाचन आयोग को भेजा नोटिस

    Related Posts

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.