Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार: नूंह के SP को हटाया, अब IPS नरेंद्र बिजारणिया को सौंपी गई जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines अपराध

    नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार: नूंह के SP को हटाया, अब IPS नरेंद्र बिजारणिया को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार: नूंह के SP को हटाया, अब IPS नरेंद्र बिजारणिया को सौंपी गई जिम्मेदारी
    नूंह हिंसा के बाद अब नूंह के एसपी वरुण सिंगला पर गाज गिरी है। हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का एसपी बनाया गया है। बिजारनिया पहले से ही नूंह की कमान अस्थाई तौर पर संभाल रहे थे।

     

     

    वरुण सिंगला के अवकाश पर होने के चलते पहले ही नरेंद्र बिजारनिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था, लेकिन वरुण सिंगला अब वापस ड्यूटी पर लौट आए। इसलिए अब नरेंद्र बिजारनिया की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सिंगला को भिवानी भेजा गया है।दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी। सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। फायरिंग भी हुई। इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया।

     

     

    पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया। पुलिस पर भी हमला हुआ। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बता दें कि नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोगों की जान गई है। इनमें एक नाम पानीपत के अभिषेक (24 साल) का है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका
    Next Article लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा विधेयक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, आप सांसद सस्पेंड

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.