Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    *◼️जन्म मृत्यु निबंधन का विशेष अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने दिए निर्देश; अधिक से अधिक आवेदन प्राप्ति एवं निबंधन में लाएं तीव्रता*

    आज दिनांक 01.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    *व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें संबंधित पदाधिकारी – उपायुक्त*

    बैठक में उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स कमिटी के सदस्यों के साथ जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान (14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक) को सफल बनाने, अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ सुनिश्चित करने साथ इस संदर्भ में आम जनमानस में जागरूकता लाने सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षात्मक बैठक में विमर्श किया गया।

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) द्वारा जन्म एवं मृत्यु की जिला स्तरीय गठित कमेटी टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य में आनेवाली कठिनाईयों को दूर करने एवं जिला अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन्म मृत्यु निबंधन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर इस अभियान की सफलता एवं अधिक से अधिक मात्रा में निबंधन हेतु प्रपत्र की प्राप्ति एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने में तेजी लाएं।

    *सभी बीईईओ को पूरे अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को छूटे हुए बच्चों का जन्म प्रपत्र स्वयं प्राप्त करने का निर्देश*

    वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा को निदेश देते हुए कहा कि संबंधित प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निदेश देंगे कि वे प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को जन्म एवं मृत्यु को संबंधित प्रखण्ड अंतर्गत प्रधानाध्यापक के द्वारा जन्म निबंधन एवं जन्म प्रमाण पत्र, जिसके द्वारा निबंधन नहीं कराया गया है, वैसे छुटे हुए बच्चों की सूची एवं जन्म प्रपत्र स्वयं प्राप्त करेंगे ताकि संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा के द्वारा आदेश स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित पंचायत सचिव-सह-रजिस्ट्रार के द्वारा निर्धारित अवधि में जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीईइओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्वयं समीक्षा करेंगे।

    *जन्म मृत्यु निबंधन विशेष अभियान को लेकर प्रतिदिन करें वर्चुअल समीक्षा*

    वहीं उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय गठित कमेटी टास्क फोर्स जिला जामताड़ा को निदेश दिया गया है कि प्रतिदिन अपराह्न 05ः00 बजे के बाद जन्म एवं मृत्यु विशेष अभियान आगामी 14.08.2023 तक संबंधित पदाधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसके अलावा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रतिदिन उपलब्ध कराये गये प्रपत्र में विभिन्न प्रखंडों, स्वास्थ्य केंद्रों, नगर निकायों से प्रतिदिन दैनिक प्रगति प्रतिवेदन को समेकित कर उपायुक्त को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान सहित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी श्री धर्मेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक संपन्न
    Next Article फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.