Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलजमाव के कारण अपने ही घर में कैद हुए सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 के निवासी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जलजमाव के कारण अपने ही घर में कैद हुए सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 के निवासी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलजमाव के कारण अपने ही घर में कैद हुए सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 के निवासी
    निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिकों से बारगेनिंग करना हैं नगर निगम का मुख्य कार्य ..विकास सिंह
    मानगो न्यू सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 के लोग बारिश के कारण हुए जलजमाव के कारण अपने घर में कैद हो गए हैं । पानी का निकास नहीं रहने के कारण बरसात और नाले का पानी तालाब का रूप धारण कर लिया है जिससे स्थानीय लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से पूरी तरह टूट गया है लोग अपने ही घर में कैद हो गए हैं । सुबह सवेरे जब लोग सो कर उठे तो देखे घर के सामने घुटने भर से ऊपर पानी जमा हुआ है साथ ही गंदा पानी लोगों के घर में प्रवेश कर गया है जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है जलजमाव के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पाए रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लोगों को नहीं मिल पा रही है । घुटने भर पानी भर जाने के कारण आज लोग अपने काम में भी नहीं जा पाए स्थानीय निवासी अरुण सिंह ने कहा कि मानगों नगर निगम में अनेकों बार इसकी शिकायत की गई है पर कोई ध्यान नहीं देता जनप्रतिनिधियों का कभी भी दौरा क्षेत्र में नहीं हुआ है लगभग तीन महीने से एक भी मजदूर नाली और नाले की सफाई करने नहीं आया जिसके कारण नाली के पानी का बहाव पूरी तरह ठप हो गया है नाले में कचरा भरे रहने के कारण बरसात का पानी घरों में प्रवेश कर गया है जिसके चलते कई घरेलू उपयोग के समान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं । लोग अपने जीवन यापन करने के लिए चौकी के ऊपर चूल्ला रख कर खाना बना रहे हैं । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी मानगो नगर निगम के अधिकारी एवं उपायुक्त को देते हुए कहा मानगो नगर निगम अपना मूल कार्य से भटक चुका है निर्माणाधीन मकान के मालिकों से दिन-रात बारगेनिंग करके पैसे की वसूली करने में लोग मशगूल रहते हैं लोगों को मूलभूत सुविधा कैसे मिले इस पर चिंता तनिक भी नहीं रहती है । नाली सफाई के संवेदक गिनती के दो चार मजदूर लगाकर केवल खानापूर्ति करते हैं , नाली सफाई का घोटाला सर चढ़कर बोल रहा है उसे कोई देखने सुनने वाला नहीं है जिसका खामियाजा आम जनमानस भुगतना पड़ रहा है विकास सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान मगर जल्द नहीं हुआ तो लोगों का पलायन शुरू हो जाएगा विकास सिंह ने कहा कि जल्द डेरा डालो घेरा डालो का कार्यक्रम आयोजित करके नगर निगम के अधिकारियों को नींद से जगाने का कार्य किया जाएगा मौके में मुख्य रूप से अरुण सिंह, ललन प्रसाद, दरोगा सिंह, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, ईश्वरी सिंह, बिंदेश्वरी सिंह,बिरेंद्र दुबे,लव सिंह,
    ,कुश सिंह,
    सुजय हलधर मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउधम सिंह जैसे तमाम शहीदों के हम ऋणी रहेंगे – भगवान सिंह
    Next Article ट्रेन के माध्यम से हो रहा प्रवासी श्रमिकों के अधिकार एवं कल्याणार्थ योजना का प्रचार-प्रसार

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.