Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, दाह संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर गया था युवक।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, दाह संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर गया था युवक।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वेता कुमारी की रिपोर्ट
    पटना सिटी :में दिनदहाड़े युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के गंगा घाट की है। मृतक की पहचान बड़ी पटन देवी हाजमा गली निवासी संतोष कुमार उर्फ कलमपुआ 42 वर्ष के रूप में की गई है।परिजनों का कहना है कि संतोष कुमार रविवार को दाह संस्कार में शामिल होने गया था। इसी बीच अपराधी आए और अचानक गोलियां बरसाने लगे। गोली लगते ही संतोष बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। इसी बीच आननफानन में वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक को NMCH में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की पुष्टि करते हुए खाजेकला थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि संतोष घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। उसकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। यह पहला मामला नहीं जब दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक की हत्या हुई है। 3 साल पहले अपराधियों ने पटना के गुलबी घाट पर दिनदहाड़े ने एम्बुलेंस मालिक अलाउद्दीन उर्फ बिकाउ को सिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अलाउद्दीन अपने एक परिचित राहुल की मां के दाह संस्कार में शामिल होने गया था। उसी क्रम में एक स्कूटी से दो अपराधी आए। घाट के नजदीक खड़े अलाउद्दीन के पास गए और उसके सिर में गोली मारकर आसानी से फरार हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहायक अध्यापकों का लिया गया आकलन परीक्षा काफी कठिनतम एवं सिलेबस से हटकर प्रश्न:संघ
    Next Article लाखो ओ०पी० अन्तर्गत अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस टीम के द्वारा किया गया विफल।

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.