Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- वरीय नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का मिलेगा लाभ

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा अपनी टीम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर एक ओर जहां झारखंड सहित पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रांची मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम को अनुभवी एवं संतुलित बताते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं मेयर आशा लकड़ा को दायित्व दिए जाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची में फिरसे शामिल किया जाना जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से लेकर सरकार में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह कर लाखों कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित एवं प्रेरित किया है। ऐसे जमीन से जुड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, आशा लकड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा में इन सभी नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। इसके साथ ही, झारखंड के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लंबे राजनीतिक अनुभव एवं सांगठनिक कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा और झारखंड सहित पूरे देश में पार्टी बड़ी विजयश्री प्राप्त करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली के अंतर्गत सरपंचों को वंशावली बनाने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया है: आलोक कुमार
    Next Article एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के प्रेक्षागृह में के.जी नाइट 2023 का आयोजन

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.