Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली के अंतर्गत सरपंचों को वंशावली बनाने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया है: आलोक कुमार
    Breaking News बिहार

    बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली के अंतर्गत सरपंचों को वंशावली बनाने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया है: आलोक कुमार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरपंच अब नहीं बना पाएंगे वंशावली पंचायत सचिव पंचायत में एक पारिवारिक पंजी का संधारण कर आवश्यक विवरण दर्ज करेंगे।

    बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार :बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार ने बिहार के सभी जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर अपने पत्र में बताया है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 90 से धारा 120 तक में ग्राम कचहरी एवं उसके न्यायपीठों की स्थापना, शक्तियां, कर्त्तव्य और प्रक्रिया के संबंध में प्रावधान हैं। ग्राम कचहरी का गठन मुख्यतः ग्राम पंचायत स्तर पर उठने वाले छोटे-मोटे विवादों का सौहार्द्रपूर्ण निपटारा करने के उद्देश्य से किया गया है। ग्राम कचहरी को भारतीय दंड संहिता, 1860, पशु अतिचार अधिनियम, 1871एवं बंगाल लोक द्युत अधिनियम, 1867 की कतिपय धाराओं के अधीन किये गये अपराधों के विचारण का अधिकार है। समझौता नहीं होने की स्थिति में ग्राम कचहरी किसी फौजदारी मामले में अभियुक्त को अधिकतम एक हजार रूपये तक का अर्थदंड लगा सकती है। दीवानी मामलों में उसे दस हजार रूपये तक के मूल्य की संपत्ति से संबंधित विवादों को सुनने एवं डिक्री देने की अधिकारिता प्राप्त है। ग्राम कचहरी के कार्यों के संचालन हेतु बिहार ग्राम कचहरी संचालन
    नियमावली, 2007 गठित है।बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 एवं बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली,2007 में विहित फौजदारी एवं दीवानी मामलों को छोड़कर अन्य किसी तरह के कार्य करने कीअधिकारिता ग्राम कचहरी या उसके सरपंच को नहीं सौंपी गयी है।उल्लेखनीय है कि बिहार ग्राम पंचायत ( सचिव की नियुक्ति, अधिकार एवं कर्त्तव्य) नियमावली, 2011 के नियम – 10 ( 21 ) में प्रावधान है कि पंचायत सचिव पंचायत में एक पारिवारिक पंजी का संधारण करेगा जिसमें पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में आवश्यक विवरण दर्ज करेगा। आवश्यकता पड़ने पर यह पारिवारिक पंजी वंशावली बनाने का एक आधार बन सकती है, पर यह जिम्मेवारी ग्राम पंचायत सचिव की है न कि ग्राम कचहरी के सरपंच की है।उक्त से स्पष्ट है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 या बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली, 2007 के अंतर्गत सरपंचों को वंशावली बनाने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुमका सांसद सुनील सोरेन को अपनी समस्याओं से कराया अवगत ,सांसद ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.