Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » I.N.D.I.A सांसदों का मणिपुर दौरा महज दिखावा : अनुराग ठाकुर
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    I.N.D.I.A सांसदों का मणिपुर दौरा महज दिखावा : अनुराग ठाकुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    I.N.D.I.A सांसदों का मणिपुर दौरा महज दिखावा : अनुराग ठाकुर
    मणिपुर हिंसा पर सड़क से संसद तक राजनीति हो रही है. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 20 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए मणिपुर का दौरा कर रहे हैं. मणिपुर से आने के बाद ये सांसद हिंसा प्रभावित राज्य में समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सिफारिशें देंगे. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों से मणिपुर में स्थिति को खराब करने से बचने का आग्रह किया और साथ ही आरोप लगाया कि संसद में ऐसा करने के बाद वे राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी सांसदों का मणिपुर जाना मात्र एक दिखावा है. विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये मात्र दिखावा है, जो I.N.D.I.A के कुछ सांसद मणिपुर गए हैं. ये लोग और इनकी सरकारों के समय मणिपुर जब जलता था, कई महीनों बंद रहता था, उस समय तो इनके नेता संसद में बोलते तक नहीं थे.

     

     

     

     

    इनके लोग तो तब बयान देते थे, जब सैकडों लोगों की हत्‍याएं वहां हो जाती थीं. जब मणिपुर छह-छह महीने बंद रहता था, तो इनके मुंह से कोई आवाज नहीं निकलती थी, इनके मुंह में दही जम जाता था. I.N.D.I.A के सासंद है, जब वे मणिपुर से वापस आएं, तो मेरा निवेदन है कि अधीर रंजन चौधरी जी अपने राज्‍य पश्चिम बंगाल में भी जाइए, क्‍योंकि संसद तो आप चलने नहीं देंगे.”कांग्रेस पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “मेरा सवाल अधीर रंजन चौधरी से है कि जो मणिपुर गए ग्रुप के सदस्‍य हैं, क्‍या पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध और हत्‍याओं से वह सहमत हैं? क्‍या वह मानते हैं कि ममता बनर्जी के राज में सब ठीक-ठाक है? ये जो हजारों लोगों को पश्चिम बंगाल से मार-पीटकर भगाया गया, उनको घायल किया गया, और 57 से ज्‍यादा लोगों की हत्‍याएं हुईं, इन पर क्‍या कहेंगे?

     

     

     

     

    हत्‍या के रास्‍ते सत्‍ता बनाने का काम ममता बनर्जी के राज में अगर होता है, तो क्‍या अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस इसके खिलाफ है? क्‍या अधीर रंजन चौधरी I.N.D.I.A के नेताओं को पश्चिम बंगाल भी लेकर आएंगे?” राजस्‍थान की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “दूसरा सवाल मेरा यह है कि राजस्‍थान में जो हत्‍याएं और दुष्‍कर्म महिलाओं के साथ हो रहे हैं, कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति जो बिल्‍कुल चरमरा गई है, वहां के बारे में क्‍या कहेंगे? ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ तो वहां नहीं गई, दुनियाभर में अपना ज्ञान बांटने वाले राहुल गांधी भी वहां नहीं गए, लेकिन क्‍या I.N.D.I.A के 20 सासंद राजस्‍थान भी आएंगे? क्‍या I.N.D.I.A के ये सांसद पश्चिम बंगाल और राजस्‍थान पर भी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे?”

     

     

     

    मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं तथा कई अन्य घायल हुए हैं. राज्य में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘PM मोदी के नेतृत्व में छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में अवसर खुले’, तमिलनाडु में बोले अमित शाह
    Next Article साकची: इमाम हसन हुसैन की याद में मोहर्रम की नौवी तारीख को निकाला मातमी जुलूस

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.