Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैश कांड में निलंबित तीनों विधायक फिर से बहाल, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कैश कांड में निलंबित तीनों विधायक फिर से बहाल, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023Updated:July 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने शुक्रवार को यह ऐलान किया।

    तीनों विधायक के कोलकाता में कैश के साथ पकड़े जाने के बाद पार्टी से निलंबित किया गया था। पार्टी ने तीनों विधायक का निलंबन वापस ले लिया है।

    स्पीकर की अदालत में भी मामला तीनों विधायक के खिलाफ चल रहा है, इस पर संसदीय कार्यमंत्री और विधायक दल नेता आलमगीर आलम देखेंगे। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहे।

     

     

     

    आलमगीर आलम ने कहा कि तीनों विधायक का निलंबन वापस लिया गया है। विधानसभा सभा में जो आवेदन दिया गया है उस पर प्रक्रिया के तहत काम होगा।

    बीते साल 30 जुलाई को इन तीनों विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत पंचला थाना के रानी हाट में नोटों के बैग के साथ पकड़ा गया था। नोटों की गिनती हुई तो कुल रकम 48 लाख रुपये पायी गयी थी।

    इसके बाद 31 जुलाई को इन तीनों को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था। कांग्रेस के बेरमो क्षेत्र के विधायक अनूप सिंह ने इन तीनों विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में राज्य की सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी।

     

     

     

    इन तीनों के खिलाफ स्पीकर के ट्रिब्यूनल में भी शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच के लिए पार्टी ने एक कमेटी भी गठित की थी।

    बाद में कोलकाता हाईकोर्ट से तीनों विधायकों को जमानत मिली।

    विधायकों का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि तीनों विधायकों के खिलाफ विधानसभा में जो शिकायत की गई थी, उसे प्रक्रिया के तहत वापस लिया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : ब्रेन हेमरेज होने से हीरा राम की हुई मौत
    Next Article मानगो के अज्ञात अपराधियों ने किया अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ धाम में  गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखी भारत की ताकत : चम्पाई सोरेन

    May 16, 2025

    फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक

    May 16, 2025

    विधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखी भारत की ताकत : चम्पाई सोरेन

    फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक

    विधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

    महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात

    प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने चमारू पंचायत का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.