Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख*

    मीरजापुर 16 मई 2025- राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने आज जनपद मुख्यालय के जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिलाओ की समस्याओं से सम्बन्धित शिकायतो को सुना। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष आज कुल दहेज की मांग, घरेलू हिंसा सहित अन्य कुल 07 पीड़ितो के द्वारा अपनी समस्याओ को रखा गया, जिसकी सुनवाई करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान कराया जाए। इस दौरान मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग समक्ष दो महिलाओ ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके पति के द्वारा उन्हें घर से निकाल दिया गया है तथा फोन पर बार-बार धमकी आदि दी जाती है जिसे सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनो पक्षो को बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार अन्य समस्याओे को भी सुनते हुए लोगो को समाधान हेतु निर्देशित किया गया।
    सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात ने शासकीय व निजी कार्यालयों, संस्थाओ, संगठन, उत्पाद, विक्रय, वितरण व सेवा केन्द्र, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानो, नर्सिंग होम/अस्पतालों आदि के अधिकारियों व सम्बन्धित प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओ का कार्य स्थल पर जहां कार्मिको की संख्या 10 से अधिक है उनमें महिलाओ लैंगिंग उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतो की जांच हेतु अनिवार्य रूप से आन्तरिक परिवाद समिति का तत्काल गठन किया जाए ताकि पीड़ित महिला कार्य स्थल पर हुए उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायत उस कार्यालय में गठित आन्तरिक परिवाद समिति में दर्ज करा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्य स्थल जहां कार्मिको की संख्या 10 से कम है वहां की पीड़ित महिला उत्पीड़न की शिकायत जनपद में जिलाधिकारी द्वारा गठित कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय परिवाद समिति/जिला प्रोबेशन कार्यालय में दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा जिन कार्य स्थलो में समिति का गठन नही पाया जाएगा उनके ऊपर रू 50000/- (पचास हजार रूपया) जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं। जन सुनवाई के द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सदर शक्ति प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।
    तत्पश्चात मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात ने तहसील लालगंज अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबार कला, लालगंज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लालगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ को स्वास्थ्य परिधान में रहने हेतु निर्देशित किया। कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं से मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही वन स्टाप सेण्टर का निरीक्षण करते हुए सभी स्टाप के कार्यों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने चमारू पंचायत का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा
    Next Article मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.