Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    विधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन

    *जाहेरगाड़ की सुरक्षा अब चारदीवारी से होगी सुनिश्चित, परिसर में किया पौधारोपण*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका विधानसभा क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत राजदोहा गाँव में शुक्रवार की देर शाम 20 बाय 20 का नवनिर्मित शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उद्घाटन समारोह में गाँव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    *धार्मिक आस्था का केंद्र अब होगा संरक्षित: संजीव सरदार*

    उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जाहेरगाड़ आदिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसे अब चारदीवारी से संरक्षित किया गया है, जो समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “धार्मिक स्थलों की रक्षा के साथ-साथ हमें पर्यावरण की भी रक्षा करनी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी परंपरा और प्रकृति से जुड़ी रहें।” विधायक ने उद्घाटन के बाद परिसर में वृक्षारोपण किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी भूमि, संस्कृति और प्रकृति की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयास करें।

    *ग्रामीणों ने जताया आभार, बताया वर्षों पुरानी मांग*

    ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का आभार जताते हुए कहा कि शिकार जाहेरा की घेराबंदी गाँव की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक आयोजनों की गरिमा और सुरक्षा बनी रहेगी। इस मौके पर पूर्व जिपा चंद्रवती महतो, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, बापी नमाता, विद्या सागर दास, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक

    Related Posts

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    October 11, 2026

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    October 11, 2026

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद

    एक दान, दो नेक काम: गोदान से गौसेवा, एंबुलेंस से जीवन रक्षा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार को न्यायालय से शॉ-कोज नोटिस जारी

    एसआईआर के विरोध में खेतिहर मजदूर यूनियन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.