Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर
    Breaking News Headlines

    हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर
    नई दिल्ली. देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी देश के बहुत से राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी।

     

     

     

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के पागलनाला में भी लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं। IMD ने अगले 3 तीन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, तीन दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी।

     

     

     

     

    मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.69 मीटर दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित
    Next Article पति द्वारा भाभी के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट करने मामले में पति गया जेल पति ने भी थाने में आवेदन देकर लगाया गंभीर आरोप

    Related Posts

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    May 17, 2025

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    May 17, 2025

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन

    तिरंगे का भी अपमान कर रहे हैं भाजपाई, कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त

    भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.