Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 आईपीएस का तबादला, बोकारो, देवघर सहित इन जिलों में नए एसपी
    Headlines झारखंड

    झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 आईपीएस का तबादला, बोकारो, देवघर सहित इन जिलों में नए एसपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 आईपीएस का तबादला, बोकारो, देवघर सहित इन जिलों में नए एसपी
    रांची. झारखंड के सरकारी महकमे में तबादलों का दौर लगातार जारी है. मंगलवार की रात जहां राज्य में 14 जिलों के डीसी का तबादला किया गया था वहीं बुधवार को राज्य सरकार ने सात जिलों के एसपी का तबादला कर दिया. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कई आईपीएस ऑफिसर्स को नई जिम्मेदारी दी है. सात जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की गई है तो कई एसपी को फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग की कतार में रखा गया है.

     

     

     

    जिन जिलों के एसपी बदले गए है उनमे दुमका, गिरिडीह, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, पलामू, और सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं. गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा व दुमका जिले में जिन्हें एसपी का पदभार दिया गया है वे हाल ही में डीएसपी से आईपीएस में प्रोन्नत हुए हैं और कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आईपीएस का बैज दिया है.

    इन अफसरों का हुआ तबादला

    आईपीएस नौशाद आलम रांची ग्रामीण एसपी से तबादला करते हुए साहेबगंज एसपी बनाया गया है. प्रियदर्शी आलोक को जैप-3 गोविंदपुर समादेष्टा से बोकारो एसपी बनाया गया है. अजित पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर के एसपी से तबादला करते हुए देवघर एसपी बनाया गया है. रिश्मा रमेशन को ग्रामीण एसपी धनबाद से पलामू एसपी बनाया गया है वहीं दीपक कुमार शर्मा को सीनियर डीएसपी से गिरिडीह एसपी बनाया गया है. डॉ. विमल कुमार को एसपी सरायकेला खरसावां बनाया गया है वहीं पीताम्बर सिंह को दुमका एसपी बनाया गया है.

     

     

     

     

    बता दें कि जो आईपीएस ऑफिसर्स इन जिलों में थे उन्हें फि़लहाल मुख्यालय में योगदान देना है, जिनमें साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, बोकारो एसपी चंदन कुमार झा, देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट, गिरिडीह एसपी अमित रेणु, सरायकेला-खरसांवा एसपी आनंद प्रकाश, पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और दुमका एसपी अंबर लकड़ा शामिल हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर बराड़ यूएई से अरेस्ट, सलमान खान को दी थी धमकी, मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार था
    Next Article ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.