Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, हिरासत में राष्ट्रपति
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, हिरासत में राष्ट्रपति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, हिरासत में राष्ट्रपति
    नियामी. पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट करने का दावा किया है. नाइजर सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है. उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है. वहीं यूएन और अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए धमकी भी दी है. विदेशी मीडिया के मुताबिक सैनिकों ने राष्ट्रीय चैनल पर आकर नाइजर में तख्तापलट का एलान किया है.

    कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए और बजौम की सरकार को पलट देने का एलान किया. कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की खराब हो रही सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के चलते हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर कर रहे हैं. नाइजर के बॉर्डर सील हैं. अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर देश में प्रवेश कर सकता है. पूरे देश में कर्फ्यू है. सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही देश की सारी सरकारी संस्थानों को भी निलंबित कर दिया गया है.

     

     

     

     

    सबसे पहले प्रेसिडेंशियल गार्ड के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को हिरासत में लिया गया. इसके बाद स्पष्ट रूप से नाइजर में तख्तापलट की सूचना दी गई. राष्ट्रपति के एक सूत्र ने कहा, विशिष्ट प्रेसिडेंशियल गार्ड के असंतुष्ट सदस्यों ने बुधवार को राजधानी नियामी में राष्ट्रपति के आवास और कार्यालयों तक पहुंचने के हर रास्ते को बंद कर दिया और फिर जब बात नहीं बनी तो राष्ट्रपति को रिहा करने से इनकार कर दिया.

     

     

     

    न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक कर्नल मेजर अमादो अब्द्रामाने ने नौ अन्य वर्दीधारी सैनिकों से घिरे हुए एक टेलीविजन संबोधन में कहा, ‘हम, रक्षा और सुरक्षा बलों ने…राष्ट्रपति बज़ौम के शासन को समाप्त करने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा कि देश में सभी संस्थान निलंबित कर दिए जाएंगे, सीमाएं बंद कर दी जाएंगी और अगली सूचना तक देश भर में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा. पश्चिमी अफ़्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (इकोवास) और अफ़्रीकी संघ दोनों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे तख्तापलट की कोशिश बताया है.ECOWAS के प्रमुख ने कहा कि बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन कर्नल मेजर अमादो और राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम के बीच मध्यस्थता करने के लिए नाइजर जा रहे थे.

     

     

     

     

    नाइजीरियाई राष्ट्रपति के साथ बुधवार को अबुजा में एक बैठक के बाद, संकट को हल करने के लिए दोनों पक्षों से बात करने के लिए राष्ट्रपति टैलोन के गुरुवार को नियामी पहुंचने की उम्मीद थी. नाइजीरियाई नेता ने कहा कि राष्ट्रपति टैलोन समझौते की नियत से राष्ट्रपति गार्ड और बजौम के बीच चल रही तकरार में मध्यस्थता करेंगे. बता दें कि बजौम को 2021 में गरीबी और पुरानी अस्थिरता के इतिहास से जूझ रहे देश की कमान संभालते हुए चुना गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत स्वयंसेवकों ने की बैठक, लिया यह निर्णय
    Next Article साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस सेमीफाइनल में

    Related Posts

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.