Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैनिक सम्मान यात्रा को लेकर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सभी तैयारियां हुई पूरी, तिरंगे झंडे से पटा शहर, बुधवार को मानगो गांधी मैदान से निकलेगी भव्य सैनिक सम्मान यात्रा, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    सैनिक सम्मान यात्रा को लेकर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सभी तैयारियां हुई पूरी, तिरंगे झंडे से पटा शहर, बुधवार को मानगो गांधी मैदान से निकलेगी भव्य सैनिक सम्मान यात्रा, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैनिक सम्मान यात्रा को लेकर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सभी तैयारियां हुई पूरी, तिरंगे झंडे से पटा शहर, बुधवार को मानगो गांधी मैदान से निकलेगी भव्य सैनिक सम्मान यात्रा, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

     

    जमशेदपुर। कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर शहीदों का सम्मान करने के लिए लौहनगरी जमशेदपुर पूरी तरह तैयार है। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर निकाले जाने वाली सैनिक सम्मान यात्रा में मोटरसाइकिल के संग हजारों युवाओं एवं शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

     

     

    बुधवार को सुबह 9 बजे मानगो गांधी मैदान से निकलने वाली इस यात्रा का आगाज वीर शहीद के परिवारजनों को सम्मानित कर किया जाएगा। वहीं, गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर इसका विधिवत समापन होगा। संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में निकलने वाले इस यात्रा को लेकर युवा वर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैनिक सम्मान यात्रा में कुणाल षाड़ंगी स्वयं व्यवस्थाओं को सीधे तौर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यात्रा में एक खुली जीप को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है।

     

     

    यात्रा में सुसज्जित रथ पर मां भारती की मनमोहक झांकी आकर्षक का केंद्र रहेंगे। सैनिक सम्मान यात्रा के मार्ग में दर्जनों तोरण द्वार बनाये गये हैं तथा इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन की ओर से विशेष तैयारी की गयी है। यात्रा में विभिन्न समाजिक संगठन के द्वारा कई स्थानों पर सेवा शिविर के माध्यम से पुष्पवर्षा, शीतल पेय एवं अन्य खाद्य पदार्थों की सेवा की जाएगी।

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा में जमशेदपुर के हर कोने से युवाओं की टोली हाथों में तिरंगा लिये अमर शहीदों के प्रति सम्मान भाव के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे। कुणाल षाड़ंगी ने युवाओं एवं शहरवासियों को अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर मां भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर सैनिक तथा उनके परिजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्र, वीर सैनिक तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और आदर प्रदर्शित करने के साथ विशेषकर युवा वर्गों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का है।

     

     

    इन मार्गों से होकर गुजरेगी सैनिक सम्मान यात्रा: संस्था द्वारा सैनिक सम्मान यात्रा मानगो गांधी मैदान से प्रारंभ होकर खुदीराम बोस चौक, मानगो पुल, साकची गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, बिस्टुपुर, जुगसलाई, स्टेशन, बर्मामाइंस, लालबाबा फाउंड्री, टिनप्लेट चौक के रास्ते गोलमुरी गोलचक्कर होकर गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्पन्न होगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
    Next Article राज्य कर्मियों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलेगा 5 लाख रूपये का लाभ : मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.