Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    समुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    समुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट
    रोम. इटली ने समुद्र में तैरती 5300 किलो कोकीन को जब्त किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को सिसली शहर की पुलिस ने दी. कोकेन की कीमत 7 हजार करोड़ रुपए बताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि साउथ अमेरिका से एक जहाज में कोकीन भेजी जा रहा है.

    तब से इटली का कोस्ट गार्ड वहां से आने वाले जहाजों पर नजर रख रहा था. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोकीन के पैकेटों को समुद्र में फेंक दिया था. इसके बाद इटली में ड्रग माफिया कोकीन को मछली पकडऩे वाली बोट में डालकर ले जा रहे थे. इसी दौरान इटली के सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर इन पर पड़ गई.

     

     

     

    3 देशों के 5 लोग गिरफ्तार

    तस्करों को ड्रग्स ले जाते हुए देखने के बाद कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट ने सिसली की पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 ट्यूनिशिया, 1 इटली, 1 अल्बानिया और एक फ्रेंच तस्कर को गिरफ्तार किया. इन लोगों से पूछताछ कर इटली में कोकेन भेजने वाले तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है. वहीं, पुलिस के समय पर लिए गए एक्शन की सिसली राज्य के राष्ट्रपति रिनाटो शिफानी ने सराहना की है. उन्होंने कहा- ड्रग्स हमारे देश के लिए काफी बड़ी मुसीबत है. कुछ बेशर्म लोग परिवारों और लोगों को खतरे में डालने के लिए इसके बीज बोए हैं.

     

     

     

    अप्रैल में 2 हजार किलो कोकीन तैरता मिला

    इससे पहले अप्रैल के महीने में भी इटली के कोस्ट गार्ड ने समुद्र में तैरती ड्रग्स को जब्त किया था. सिसिली कोस्ट पर तैर रहे 2 हजार किलो कोकीन के जखीरे पर इटली के मैरिटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर पड़ी थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अलर्ट किया. 70 पैकेटों को इटली के कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया था. जब इसे जमीन पर लाकर पैकेट खोले गए तो उसमें कोकीन निकला.

    कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक कोकीन के पैकेटों को मछली पकडऩे के जाल में लपेट कर फेंका गया था. इसके साथ लुमिनस ट्रैकिंग डिवाइस भी बांधा गया था, ताकि इसे बाद में रिकवर किया जा सके. अधिकारियों के मुताबिक इसे छिपाने के लिए कार्गो शिप से फेंका गया था. तस्करों को उम्मीद थी कि वो बाद में इसे ढूंढ कर तय जगह पर सप्लाई कर देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम सरकार का सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने का फैसला
    Next Article टमाटर से ज्यादा महंगा मिल रहा है अदरक, कर्नाटक में 400 रुपये प्रति किलो

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.