Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमा हैदर की होगी गिरफ्तारी, पाकिस्तानी सिम को तोड़कर फेंका, अलग-अलग नाम से मिले 2 पासपोर्ट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीमा हैदर की होगी गिरफ्तारी, पाकिस्तानी सिम को तोड़कर फेंका, अलग-अलग नाम से मिले 2 पासपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीमा हैदर की होगी गिरफ्तारी, पाकिस्तानी सिम को तोड़कर फेंका, अलग-अलग नाम से मिले 2 पासपोर्ट
    नोएडा. सचिन के प्यार में पाकिस्तान की बॉर्डर पार कर भारत आई सीमा हैदर से पिछले कई घंटों से यूपी एटीएस पूछताछ कर रही है. इस दौरान एटीएस को उसके कई राज के बारे में पता चला है. सीमा के बारे में जो राज पता चले हैं उससे लगने लगा है कि वह जल्द ही गिरफ्तार होगी. सूत्रों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में सीमा को अरेस्ट किया जा सकता है.

    सीमा हैदर के कई चौंकाने वाले राज आए सामने

    दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस की छानबीन के दौरान सीमा के पास से अलग-अलग नाम के दो पासपोर्ट, एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, जिसका सिम टूटा हुआ था जिसकी सिम टूटी हुई थी. इसके अलावा उसके अलग-अलग डेट ऑफ बर्थ वाले डॉक्यूमेंट भी मिला है. जांच में सामने आया है कि सीमा ने अपने फोन की पाकिस्तानी सिम को तोड़कर फेंक दिया है. इतना ही नहीं उसने अपने मोबाइल का डेटा भी डिलीट किया है. बताया जा रहा है कि सीमा नो जो सिम तोड़ी है वह नेपाल तक एक्टिव थी. दोनों सिम उसने शारजाह और काठमांडू में खरीदी थीं. इतना नही सीमा जब कभी सचिन से ऑनलाइन बात करती थी तो वह अनजान व्यक्ति के हॉटस्पॉट को इस्तेमाल करती थी.

     

     

     

    भारतीय खुफिया एजेंसी को शक, सीमा पाक की अंडर कवर एजेंट

    मीडिया सूत्रों की मानें तो सीमा हैदर के बैकग्राउंड को लेकर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी से रेड फ्लैग मिला था. आईबी को ये रेड फ्लैग भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग से मिला है. वहीं उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम को सीमा पर शक है कि कहीं वह पाकिस्तान की जासूस तो नहीं है. जो सचिन को अपने प्यार के जाल में फंसाकर भारत के खिलाफ साजिश रच रही हो. बतौर यहां पर उसने पाक के अंडर कवर एजेंट के रूप में एंट्री ली हो. साथ ही यहां की सूचना पाकिस्तान को देती हो. इनपुट के बाद ही यूपी एटीएस एक्शन में आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई.

     

     

    पाकिस्तानी सेना में पोस्टेड हैं सीमा का परिवार

    छानबीन में सामने आया है कि सीमा का भाई और चाचा पाकिस्तानी आर्मी में हैं. ढ्ढक्च से मिले इनपुट के बाद ही यूपी एटीएस एक्टिव हुई और सीमा-सचिन से पूछताछ कर रही है. सीमा के पति के मुताबिक, सीमा के चाचा गुलाम पाकिस्तानी सेना में अफसर हैं जो कि इस्लामाबाद में तैनात हैं. तो वहीं उसका भाई आसिफ सेना में सिपाही है जो कि करांची में पोस्टेड है.

     

     

     

     

    सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी

    पकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई है. लेकिन अब उसकी मुसीबत बढऩे वाली हैं. सीमा हैदर का कहना है कि वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है. गुलाम उससे साथ मारपीट करता है. अब मेरा पति सचिन है, सारी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहती है. सीमा यूपी के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार करती है. जिसके साथ रहने के लिए वो अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से बिना वीजा के भारत आई है. जिसको लेकर उस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सीमा और सचिन को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: अजित पवार ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, डिप्टी सीएम बनने के बाद दोनों के बीच यह पहली मीटिंग
    Next Article जांच रिपोर्ट पर बोले नड्डा- जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति बिहार सरकार की क्रूरता का हुआ खुलासा

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.