Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौहनगरी जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित भव्य कावड़ यात्रा ऐतहासिक भक्ति का संगम और एकता का परिचय
    झारखंड धर्म

    लौहनगरी जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित भव्य कावड़ यात्रा ऐतहासिक भक्ति का संगम और एकता का परिचय

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर :सावन मास के पवित्र महीने में पुरुषोत्तम मास की शुरुवात एवं अमावस्या व सोमवार का दिन मारवाड़ी समाज के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोने कोने से पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने कावड़ यात्रा में भाग लिया, जो लौहनगरी जमशेदपुर में ऐतिहासिक भक्ति का संगम के साथ-साथ मारवाड़ी समाज की एकता का परिचय भी था। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा संयुक्त तत्वाधान में हर-हर महादेव भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 1000 कावड़ियों ने संकल्प के साथ भाग लिया, जो स्वर्णरेखा नदी मानगो से जल उठाकर पुराने कोर्ट से बंगाल क्लब, साकची बड़ा गोलचक्कर, बसंत सिनेमा होते हुए 2.5 किलोमीटर की यात्रा तय कर श्री श्री साकची शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न हुआ।

    कावड़ यात्रा में छोटे बच्चों सहित महिलाएं एवं पुरुष भक्तों ने बोलबम बोलबम के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
    कांवड़ यात्रा में रथ पर सवार शिव परिवार की झांकी एवं काली मां, राधा कृष्ण, भूत प्रेत की झांकी, द्वादश ज्योतिलिंग से सजी हुई कावड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसे देखने के लिए यात्रा के रूट में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा में मौजूद शिवभक्तों पर इत्र एवं पुष्पों की वर्षा की गई। साकची शिव मंदिर पहुँचने पर सभी भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलार्पण किया एवं महाआरती के पश्चात सभी ने प्रसाद के रूप में फलाहार लिया।

    इस कावड़ यात्रा में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए और कावड़ियों को संबोधित करते हुए शिव की महिमा एवं कावड़ यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे आयोजन से लोगों में धर्म की स्थापना होती हैं। उन्होंने बताया मारवाड़ी समाज हमेशा धर्म के कामों में आगे रहता है और मारवाड़ी समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगें। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि ये कांवड़ यात्रा भक्ति के साथ-साथ मारवाड़ी समाज की एकता का परिचय भी है। उन्होंने बताया कि वे समाज के पैसे से ऐसे कार्यक्रम करेंगें जो समाज में एक संदेश भी दे और मानव जाति पर भगवान शिव के आशीर्वाद की प्राथना की। कार्यक्रम को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सुरभि शाखा की अध्यक्षा निशा सिंघल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सीए विवेक चौधरी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, सुरभि शाखा की सचिव कविता अग्रवाल एवं सदस्यगण, श्री श्री साकची शिव मंदिर कमिटी, टाटानगर बासुकीनाथ काँवरिया मंडली(DDM) के सुरेश हरनाथक एवं सदस्यगण, मारवाड़ी सम्मेलन के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, पुरुषोत्तम देबुका, मनोज कांवटिया, नागरिक सुरक्षा की टीम एवं जिला प्रशाशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कावड़ यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष उमेश शाह, आलोक चौधरी, अरुण बाकरेवाल, विजय खेमका, भोला चौधरी, प्रमोद सरायवाला, विनोद सिंह, सुशील अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुभाष शाह, अशोक अग्रवाल (श्री जवेलर्स), बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, कमल लड्ढा, लाला जोशी, मनोज अग्रवाल(ASL), पवन अग्रवाल पप्पी, विजय अग्रवाल, बिनोद शाह, अंकुश जवानपुरिया, लाला मूनका, प्रमोद अग्रवाल, सुशील रामरायका, महावीर अग्रवाल, सीताराम देबुका, संजय शर्मा, लाला गड़वाल, रतन सहरिया, ललित डांगा, मालीराम अग्रवाल, बिमल रिंगसिया, रवि दुबे, बजरंग अग्रवाल(रेखा बुटीक), नीतेश धूत, सीए विनीत मित्तल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, आशीष खन्ना, कमल सिंघल, सीए अंकित कुमार अग्रवाल, गिरधारी खेमका, कमल चौधरी, बबलू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजय मूनका, गौरव जवानपुरिया, तुषार जिंदल, पवन खेमका, बिनोद डंगबाजिया,आनंद चौधरी, अमन नरेडी, ममता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, बिंदिया नरेडी, कविता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, उषा चौधरी, सुमन झाझरिया, खुशबू कांवटिया, रश्मि झाझरिया आदि भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमला और कार जलाने के आरोपी अबतक पुलिस गिरफ़्त से दूर, दिनेश कुमार ने बताया जान को खतरा, पूर्वी विधानसभा के भाजपा शिष्टमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
    Next Article अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराना अधिवक्ता हित मे जरूरी : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    July 24, 2026

    जिंदल नगर में बहुडा यात्रा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नवीन जिंदल ने किया रथ का नेतृत्व

    July 24, 2026

    आशीष कुमार दास होंगे इंफोसिस के नए सीईओ सह एमडी, कृष्णापुर में जश्न का माहौल

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.