Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेट : टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, बैक-टू-बैक 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज
    Breaking News Headlines

    क्रिकेट : टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, बैक-टू-बैक 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब ढाई महीने का समय बचा है. फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. अब टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 20 जुलाई से खेलना है. इसी बीच वर्ल्ड के बाद भारत के अगले दौरे का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
    भारतीय टीम वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी. जहां 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2024 तक तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. आइये आपको भी बताते हैं इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल क्या रहने वाला वाला है?

     

    भारतीय टीम एक महीने के आराम के बाद अब वेस्टइंडीज के दौरे पर है. जहां दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब इस सीरीज दूसरा और आखिरी मुकाबला 20 जुलाई से खेला जाएगा. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

     

    वेस्टइंडीज दौरा

    दूसरा टेस्ट – 20 जुलाई से
    पहला वनडे – 27 जुलाई
    दूसरा वनडे – 29 जुलाई
    तीसरा वनडे – 1 अगस्त
    पहला टी20 – 3 अगस्त
    दूसरा टी20 – 6 अगस्त
    तीसरा टी20 – 8 अगस्त
    चौथा टी20 – 12 अगस्त
    पांचवां टी20 – 13 अगस्त

    आयरलैंड दौरा

    पहला टी20 – 18 अगस्त
    दूसरा टी20 – 20 अगस्त
    तीसरा टी20 – 23 अगस्त

    एशिया कप 2023

    एशिया कप 2023 के हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाने को लेकर सहमति बन गई है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे. पहले चार मैच पाकिस्तान और बाद के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट की 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा.हालांकि अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

     

    ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

    एशिया कप के ठीक बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के सभी मैच भारत की धरती पर ही खेले जाएंगे. रोहित शर्मा की अगुवाई टीम इस सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी के रूप में लेगी. हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

    एशियन गेम्स 2023

    28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का भी आयोजन होगा. एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने भारत की बी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है.

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
    भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
    भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
    भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
    भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
    भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
    भारत बनाम नीदरलैंड, 11 नवंबर, बेंगलुरु

    दक्षिण अफ्रीका दौरा

    पहला टी20 मैच – 10 दिसंबर को डरबन में
    दूसरा टी20 मैच – 12 दिसंबर को गकेबेर्हा में
    तीसरा टी20 मैच – 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में

    पहला वनडे मैच – 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में
    दूसरा वनडे मैच – 19 दिसंबर को गकेबेर्हा में
    तीसरा वनडे मैच -21 दिसंबर को पार्ल में
    पहला टेस्ट मैच – 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में
    दूसरा टेस्ट मैच – 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन में.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब के कपड़ा व्यापारी 75 वर्षीय महिंद्र कुमार पोद्दार का शव मिलने से सनसनी
    Next Article ‘जेलर’ का नया गाना ‘हुकुम’ का टीज़र आउट

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.