Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदर्शनकारी पहलवानों को दी जा रही छूट को लेकर गुस्से में युवा रेसलर्स
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रदर्शनकारी पहलवानों को दी जा रही छूट को लेकर गुस्से में युवा रेसलर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रदर्शनकारी पहलवानों को दी जा रही छूट को लेकर गुस्से में युवा रेसलर्स

    नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप की पदक विजेताओं सहित कई महिला पहलवानों ने प्रदर्शन करने वाले 6 पहलवानों को छूट दिए जाने की खबरों के बीच भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय कुश्ती महासंघ को चलाने वाले तदर्थ पैनल को पत्र लिखकर एशियाई खेलों के लिए निष्पक्ष ट्रायल्स कराने की मांग की है. रोहतक के सर छोटूराम अखाड़े की 24 महिला पहलवानों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह दो चरण के ट्रायल या प्रदर्शनकारी पहलवानों को मिलने वाली छूट को स्वीकार नहीं करेंगे.

     

     

     

    आईओए द्वारा नियुक्त तदर्थ पैनल ने 22 और 23 जुलाई को एशियाई खेलों के लिए ट्रायल्स करवाने की घोषणा की है लेकिन इसके लिए क्या मानदंड अपनाए जाएंगे इसका खुलासा नहीं किया. तदर्थ पैनल अगर भेदभाव पूर्ण फैसला करता है तो पहलवान फिर से प्रदर्शन करने और अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं. पैनल के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने 16 जून को विरोध करने वाले छह पहलवानों – बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सत्यव्रत कादियान और जिरेंदर किन्हा से कहा था कि उन्हें शुरुआती ट्रायल्स के विजेता के खिलाफ केवल एक मुकाबला खेलना होगा.

     

     

    आईओए को एशियाई खेलों में भाग लेने वाले पहलवानों की सूची 23 जुलाई तक सौंपनी है. पहलवानों ने अपने पत्र में लिखा है,‘भले ही तीन पहलवानों को छूट दी जा रही हो पर यह युवाओं के साथ गलत होगा.’ इस पत्र की प्रति खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी भेजी गई है. पत्र में कहा गया है,‘हमें लगता है कि यह निर्णय (दो चरण का ट्रायल) देश के अन्य उभरते पहलवानों के लिए अनुचित और अन्यायपूर्ण है क्योंकि हमें लगभग चार से पांच मुकाबले और एक और क्वालीफाइंग मुकाबला लड़ना और जीतना है और इसके विपरीत उन्हें क्वालीफाई करने के लिए केवल एक मुकाबला लड़ना होगा जो कि पक्षपातपूर्ण, अनुचित और समानता के अधिकार की भावना के खिलाफ है.’

     

     

    इसमें कहा गया है,‘भारत लोकतांत्रिक देश है और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया जाना जरूरी है. भारतीय संविधान उदार है लेकिन समिति का फैसला किसी एक व्यक्ति विशेष को मिलने वाले अवसर के मूल अधिकारों के खिलाफ है क्योंकि हमें समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं और इन छह पहलवानों को बिना किसी उचित कारण के ट्रायल में विशेष छूट दी जा रही है जो कि घोर आपत्तिजनक है. ’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय
    Next Article धनबाद के बरवाअड्डा में हथियार बन्द अपराधियों का तांडव,80 हजार नकदी समेत 4 लाख के जेवरात की लूट

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.