Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीसी के नाम पर पहचान, मूल्य, सिद्धांत से समझौता स्वीकार नहीं : कुलविंदर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    यूसीसी के नाम पर पहचान, मूल्य, सिद्धांत से समझौता स्वीकार नहीं : कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूसीसी के नाम पर पहचान,
    मूल्य, सिद्धांत से समझौता स्वीकार नहीं : कुलविंदर
    जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के नाम पर पहचान सिद्धांत परंपरा एवं जीवन मूल्य से किसी प्रकार का समझौता सिख स्वीकार नहीं करेंगे। विधि आयोग द्वारा पिछले एक महीने से इस मामले में ऑनलाइन राय मांगी जा रही है, जो नागरिकों के साथ बहुत ही घटिया मजाक है।
    केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय एवं विधि आयोग द्वारा नागरिक के समक्ष सरकार की मंशा को दर्शाते हुए ड्राफ्ट भेजा जाना चाहिए था और इसमें नागरिकों से राय ली जानी चाहिए थी।
    भारतीय संविधान में नागरिकों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकार स्पष्ट रूप से वर्णित है और इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप राज्य की ओर से नहीं किया जा सकता है।

     

     

    संविधान सभा की बैठक में अल्पसंख्यकों को लेकर भी स्पष्ट राय दी गई है।
    केंद्र सरकार यदि सचमुच में ईमानदारी से समान नागरिक संहिता लागू करना चाहती है तो वह भारत के विभिन्न राज्य एवं हिस्सों में बसे सनातन धर्मी लोगों के विवाह, उत्तराधिकार, गोद, संपति जैसे मामलों में एक राय बनाने और कानून देने की पहल करे।
    विवाह प्रथा को लेकर ही आर्य एवं द्रविड़ की बात छोड़ दे तो उत्तर भारत के राज्यों में ही अलग-अलग व्यवस्था देखने को मिलती है।
    सिखों का संस्कार, विवाह किसी भी तरह से बहुसंख्यक के साथ मेल नहीं खाता है।
    भारत विविधता में एकता एवं बहुलवादी संस्कृति, परंपरा, विरासत, विश्वास प्रथा का देश है और ऐसे में किसी पर यूसीसी के नाम पर मनमर्जी थोपना लोकतंत्र के सिद्धांत एवं संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ सरकार का फैसला होगा।

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार सत्ता भोगी सत्ता लोलुप एवं पूर्व सांसद तथा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपसभापति त्रिलोचन सिंह तथा पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा केंद्र सरकार को भ्रमित कर रहे हैं। वे पूर्णरूपेण सिखों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इन दोनों का इतिहास देख ले तो समझ में आ जाएगा कि सत्ता की जी हजूरी के लिए दिल और दल बदलने में इन्होंने देरी नहीं की है।
    केंद्र सरकार सिखों के मामले में पूर्व न्यायाधीशों, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, सिख दर्शन शास्त्रियों एवं बुद्धिजीवियों से विचार विमर्श करने के बाद ही सिखों के धार्मिक मामले पर कोई फैसला लेने का काम करें।

     

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार इतिहास गवाह है कि मुगलों के अन्याय से मुकाबला करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने विशिष्ट पहचान और संस्कार खालसा पंथ को दिए हैं और इसकी रक्षा के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने को सिख तैयार रहेगा। देश की आजादी तथा अखंड एवं आधुनिक भारत के निर्माण में सिखों की बड़ी भूमिका रही है और इनकी भावनाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा छ: के लिए रिक्त सीटों पर आवासीय व्यवस्था के तहत नामांकन
    Next Article गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट हेतु जामताड़ा जिला के 3 प्रखंडों में स्थान किया गया है चिन्हित

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.