Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी कल फ्रांस के लिए होंगे रवाना, UAE का भी करेंगे दौरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पीएम मोदी कल फ्रांस के लिए होंगे रवाना, UAE का भी करेंगे दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पीएम मोदी कल फ्रांस के लिए होंगे रवाना, UAE का भी करेंगे दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-15 जुलाई 2023 तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक पेरिस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे जहां त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भाग लेगी। वहीं इसके बाद पीएम 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-15 जुलाई 2023 तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक पेरिस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे, जहां त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भाग लेगी। वहीं, इसके बाद पीएम 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगेबता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद 15 जुलाई को अबू धाबी जाएंगे।

     

     

    PM मोदी करेंगे UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात
    विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे।

    बयान में कहा गया है कि भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधान मंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर होगी।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13 और 14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं।

     

     

     

    PM मोदी होंगे सम्मानित अतिथि
    PM मोदी 14 जुलाई को पेरिस में बैस्टिल दिवस परेड (Bastille Day parade) में सम्मानित अतिथि होंगे, जहां त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भाग लेगी।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की भी मेजबानी करेंगे। इस दौरान दोनों नेता व्यापक वार्ता भी करेंगे।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री का फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ-साथ सीनेट और फ्रांस की नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

     

     

     

    फ्रांसीसी कंपनियों के CEO से भी करेंगे मुलाकात
    वह फ्रांस में भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के CEO और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ अलग से बातचीत करेंगे।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक कार्यक्रम में खलल पैदा करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है= विकास सिंह
    Next Article राजस्थान : पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली, भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.