Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का कार्डियक अरेस्ट से निधन
    Headlines राजनीति

    नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का कार्डियक अरेस्ट से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का कार्डियक अरेस्ट से निधन
    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दाहाल का बुधवार को निधन हो गया। सीता लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। 69 वर्षीय सीता ने बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में अंतिम श्वांस ली। उनके प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीता की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सुबह आठ बज कर 33 मिनट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

     

     

     

    अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सीता प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी (पीएसपी), पार्किंसन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी तंत्रिकाओं की एक दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से संतुलन स्थापित करने में, चलने-फिरने में, देखने, बोलने और निगलने में परेशानी होती है। प्रधानमंत्री प्रचंड और उनकी पत्नी सीता की तीन बेटियां और एक बेटा था।

     

     

    उनकी बड़ी बेटी ज्ञानू दाहाल और बेटे प्रकाश दाहाल का निधन हो चुका है। सीता के परिवार में प्रधानमंत्री प्रचंड और दो बेटियां, रेनू और गंगा हैं। रेनू दाहाल वर्तमान में भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी की मेयर हैं। सीता का अंतिम संस्कार दोपहर में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के आर्यघाट पर किया जाएगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 1 की मौत
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मु का गुरुवार को ग्वालियर दौरा

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.