Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी जमकर हिंसा, दक्षिण 24 परगना जिले में दो ISF कार्यकर्ताओं सहित 4 की मौत
    Headlines अपराध राजनीति

    बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी जमकर हिंसा, दक्षिण 24 परगना जिले में दो ISF कार्यकर्ताओं सहित 4 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी जमकर हिंसा, दक्षिण 24 परगना जिले में दो ISF कार्यकर्ताओं सहित 4 की मौत
    पश्चिम बंगाल में ग्रामीण चुनावों के वोटों की गिनती के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में एक केंद्र के बाहर हिंसक झड़प हो गई। गोली लगने से इंडियन सेकुलर फ्रंट के दो कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर है। यहां तृणमूल वआइएसएफ के बीच संघर्ष के दौरान गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।पश्चिम बंगाल में ग्रामीण चुनावों के वोटों की गिनती के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में एक केंद्र के बाहर हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसा में बम व गोली लगने से इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) के दो कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर है। इसके अलावा जिले के रायदिघी इलाके में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की खबर है।
    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 11 जुलाई की देर रात हुई जब आईएसएफ के सदस्यों ने कथित तौर पर भांगड़ में मतगणना केंद्र के बाहर बम फेंके और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

     

     

    2 ISF कार्यकर्ता की मौत
    बम व गोली लगने से दो आइएसएफ कार्यकर्ता रेजाबुल गाजी (24) और हसन अली मोल्ला (26) की मौत का पार्टी ने दावा किया है। इसके अलावा यहां हिंसा की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति राजू मोल्ला (27) की भी मौत की खबर है।

    आइएसएफ ने इन हत्याओं के लिए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय बाहुबली नेता अराबुल इस्लाम को जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। हालांकि, तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है। इस घटना से इलाके में भारी तनाव है। देर रात से ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। बता दें कि भांगड़ में इससे पहले पंचायत चुनाव के नामांकन व मतदान के दौरान भी तृणमूल व आइएसएफ के बीच जबरदस्त हिंसा हुई थी।

    झड़प में IPS अधिकारी हुए घायल
    पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ राउंड रबर की गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। झड़प में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उनके अंगरक्षक और कई अन्य पुलिसकर्मी और आईएसएफ के कुछ कथित सदस्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है।

     

     

     

    जवाबी कार्रवाई में किया लाठीचार्ज
    अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आधी रात के करीब भांगोर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हमारे साथियों को निशाना बनाकर बम फेंके। जवाबी कार्रवाई में और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारे अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों को कुछ राउंड आंसू गैस और रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आईएसएफ के कथित सदस्यों का एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

    भांगड़ में तनाव वाला माहौल
    भांगड़ में, खासकर मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम तैनात की गई है। बता दें, राज्य चुनाव आयोग द्वारा ग्रामीण चुनावों की घोषणा के बाद से ही भांगड़ में तनाव बना हुआ है। राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने दो बार हिंसा प्रभावित भांगड़ का दौरा किया था और वहां चुनाव संबंधी झड़प में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों और घायल लोगों से बात की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहरुख खान की “जवान” के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
    Next Article महाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 1 की मौत

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.