Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुन्ना हो या मुनिया, हो बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुन्ना हो या मुनिया, हो बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुन्ना हो या मुनिया, हो बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता

    मंत्री  बन्ना गुप्ता ने की 35वें विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्य में जनसंख्या स्थिरता अभियान की शुरुआत

    27 जून से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान

    राँची। स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि आज जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रही है, वह चिंता का विषय है। इसका दुष्परिणाम अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वार्मिंग, रोजगार आदि क्षेत्र में दिखने लगा है। प्रकृति के साथ जो हम छेड़-छाड़ कर रहे हैं, उससे भविष्य में बड़े संकट उत्पन्न होने जा रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि समाज में दहेज उत्पीड़न और बेटे की चाहत में बेटियों की भूर्ण हत्या आदि के कारण आज देश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम है। वह आज 35वें विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रांची में होटल बी.एन.आर चाणक्या के सभागार में अयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

     

    इस अवसर पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को भी रवाना किया । राज्य में 27 जून से 31 जुलाई तक यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सी.एच.ओ मैन्युअल,

     

    सहिया बुकलेट एवं ब्रोशर का भी विमोचन किया गया। साथ ही नव दम्पतियों के बीच नई पहल किट वितरित किये गये। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉक्टर, एनएचएम, सहिया, आदि को भी सम्मानित किया गया।

    *स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड कर रहा है बेहतर कार्य*

    मंत्री ने कहा कि झारखंड जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय औसत के करीब है। उन्होंने कहा कि जो मामूली अंतर है, उसे भी जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि राज्य में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी आयी है। परिवार नियोजन के तहत 5 वर्षों में 5 लाख से अधिक महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, लेकिन पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। हमें इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है|

    *बेटी के जन्म में फलदार वृक्ष लगाने का ले संकल्प*

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हमें मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है | बेटा हो या बेटी, दोनों को समान दृष्टि से देखने की मानसिकता होनी चाहिए| मुन्ना हो या मुनिया हो, बस दो बच्चों की दुनिया हो के सिद्धांत को अपनाने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि किसी घर में जैसे ही बच्ची का जन्म हो, फलदार पेड़ लगायें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं|

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है| 1951 में जहां भारत की आबादी लगभग 36 करोड़ थी, वहीं आज 35वें विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यह बढ़कर 140 करोड़ के आस पास हो गयी है। यह बढ़ती जनसंख्या दर गंभीर चिंता का विषय है। इस जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान के माध्यम से हम झारखंड के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसके तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। जागरूकता रथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु 27 जून से 31 जुलाई तक जागरूक करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या में स्थिरता लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एनिमिया और कुपोषण से लड़ाई लड़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब कैंसर को अधिसूचित बीमारी की सूची में जोड़ने जा रहा है। इससे सरकार कैंसर मरीजों की वस्तुस्थिति से ससमय अवगत हो सकेगी और उनके हित के लिए कदम उठा सकेगी। अभी भी ग्रामीण महिलाओं के बीच इस बीमारी के प्रति कई भ्रांतियां फैली है। इसके निराकरण के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री आलोक त्रिवेदी, अपर अभियान निदेशक श्री विद्यानंद पंकज शर्मा, नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन, निदेशक प्रमुख, सिविल सर्जन, एन.एच.एम एवं विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य प्रतिनिधिगण राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़ी यूएसएआईडी मोमेंटम, इनजेंडरहेल्थ, पीएसआई इंडिया, पीएचएसआई एवं एफआरएचएस इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजय नारायण सिंह एवं किशोरी लाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई : काले
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.