Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फायरिंग मामले के साथ रंगदारी मामले का भी किया उद्भेदन
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फायरिंग मामले के साथ रंगदारी मामले का भी किया उद्भेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फायरिंग मामले के साथ रंगदारी मामले का भी किया उद्भेदन

     

    जमशेदपुर:पिछले दिनों जमशेदपुर के मानगो में दो गैंग के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है, पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से बड़ी मात्रा में पुलिस ने हथियार व कारतूस बरामद किया है

    जमशेदपुर:होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

    2 दिन पहले मांगू थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार के पास मछली व्यवसाय से रंगदारी लेने साथी साथ पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम करने के उद्देश्य से दो गैंग आपस में ही भीड़ गई, और उनके बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें मानगो थाना प्रभारी सीतारामडेरा थाना प्रभारी और साकची थाना प्रभारी के साथ तीनों थाना के सब इंस्पेक्टर ने दोनों गैंग में कुंदन सिंह उर्फ भोंदू गैंग के 6 और मासूक मनीष गैंग के एक अपराधी को धर दबोचा

     

     

    इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा एक देसी पिस्टल पांच जिंदा कारतूस कुछ खोखा मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है, इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी ने बताया कि कुंदन सिंह और माशूक मनीष जो उलीडीह के रहने वाले हैं दोनों गैंग मछली व्यवसाइयों पर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहे थे जिसे लेकर

     

     

    दोनों गैंग के गुर्गे आपस में भीड़ गए, उन्होंने बताया कुंदन सिंह के साथ उसके गिरोह के अमन ठाकुर, जितेंद्र साहू आकाश नामता, पंकज सिंह राकेश सिंह और माशूक मनीष गैंग के अंकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधियों में कुछ अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है जिन पर जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं उन्होंने बताया उनकी गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है

     

    जमशेदपुर:होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

     

    जमशेदपुर के कारोबारियों से रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

     

    इस मामले में सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. अमित ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने बंटी को कोलकाता के गोल्फ ग्रीन से गिरफ्तार किया है. बंटी पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज है.

     

    जेल में रहने के दौरान आया —–
    पूछताछ में बंटी ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान वह कई अपराधियों के संपर्क में आया था. इसी बीच उसे सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने का आइडिया आया. वह 23 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आया. जेल से आने के बाद वह दुकानों के बाहर लगे बोर्ड से संचालक का नंबर निकालता था और फिर उस नंबर पर फोन कर रंगदारी की मांग करता था.

    खबर छपने के बाद भाग गया था कोलकाता
    बंटी ने बताया कि उसने अमित चावला से रंगदारी की मांग की थी. इस दौरान अखबारों में खबर छपने के बाद वह कोलकाता भाग गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के तीन अधिकारियों की टीम अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को बचाने की मुहिम में जुटी जमशेदपुर का लाल कनिष्क भी टीम में शामिल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.