Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान सबसे बड़ा दान, जो है एक पुण्य का काम : विकास दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, जो है एक पुण्य का काम : विकास दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, जो है एक पुण्य का काम : विकास दुबे

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां उक्त अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार सिंह, युवा समाजसेवी विकास दुबे, वीबीडीए के अध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष विपुल धर दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया। इस शिविर में लगभग साढ़े तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। ब्लड बैंक में 43 यूनिट रक्त दान किया गया। बता दें कि रक्त दान करने वाले युवाओं में- योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल धर दुबे, कांडी पँचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, जेपी सोनी, विशाल कुमार सिंह, निलेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अनिल चौहान, श्रवण, गुड्डू मेहता, सतीश तिवारी, विजय राम, अरुण तिवारी, सुशांत दुबे, आकाश कुमार, रंजन श्रीवास्तव, पिंटू चौबे, उत्तम जयसवाल, सुनील कुमार, प्रिंस केसरी, राकेश दुबे, संजीव धर दुबे, मनोज दुबे, नितेश दुबे, रवि रंजन, अजीत उपाध्याय, रवि शंकर तिवारी, समीर कुमार, दिनेश गुप्ता, चंदन शुक्ला, साकेत मिश्रा, आर के तिवारी, बुद्धि नारायण दुबे, हेमंत चौबे, रिशु दुबे, प्रकाश दुबे, उदित तिवारी, आलिम अंसारी, सोनू सिंह सहित कई अन्य युवाओं का भी नाम शामिल है।

    वहीं युवा समाजसेवी विकास दुबे ने कहा कि रक्त के बिना मनुष्य प्राणी का शरीर जीवित नहीं रह सकता। गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता, जिससे मरीजों की मौत हो जाती है। रक्त का उत्पादन भी सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि गढ़वा ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जहां हमारे युवा साथियों ने बेहिचक 43 यूनिट रक्तदान स्वेच्छा से किया है।उन्होंने कहा की इससे पूर्व भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जहां ब्लड बैंक में हमारे दर्जनों मित्रों ने रक्तदान किया था। उन्होंने कहा कि रक्त संकट को दूर करने में हमारी टीम में शामिल युवा साथियों की अहम भूमिका है, जो धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे जरूरमन्दों को ठीक समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को अपने जन्मदिन पर ठीक इसी प्रकार जिले के कांडी प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा साथी भाग लेंगे। श्री दुबे ने युवाओं को आह्वाहन करते हुए रक्तदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि किसी की जान बच जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है। बल्कि यह महादान है। यदि किसी गरीब, असहाय व जरूरतमंद की जान बच जाती है तो रक्त के बदले वह काफी दुआएं देता है, जो पुण्य का कार्य है।

    जबकि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवी विकास दुबे की ओर से अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ब्लड बैंक में रक्त की काफी कमी थी। जिले में रक्त की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे समाजसेवी के बल पर ही गढ़वा में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा भोलेनाथ के भक्तों की लगी भीड़
    Next Article जममशेपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.