Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डाॅ गोस्वामी के प्रयास से बहरागोड़ा के कैमी गाँव में आयोजित हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डाॅ गोस्वामी के प्रयास से बहरागोड़ा के कैमी गाँव में आयोजित हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डाॅ गोस्वामी के प्रयास से बहरागोड़ा के कैमी गाँव में आयोजित हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    *11 डाॅक्टरों ने किया 507 मरीजों का स्वास्थ्य जांच , मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई*

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से आज बहरागोड़ा प्रखंड के कैमी गाँव में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ । भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में 11 डाॅक्टरों की टीम के द्वारा 507 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा तथा डाॅक्टरों के सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान किया गया ।शिविर में रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान किया गया । जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया । मोतियाबिंद से ग्रस्त 30 नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा । शिविर में अनुभवी चिकित्सकों का सलाह एवं मुफ्त दवाइयां पाकर लोग अत्यंत प्रसन्न दिखे । ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी से इस प्रकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमचलाते रहने का आग्रह किया ।
    बनकाटा पंचायत के मुखिया नमी मुर्मू तथा पंचायत समिति सदस्य रमा बिसोईके द्वारा अंत्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने डाॅ गोस्वामी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है । बहरागोड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत कमी है । लोगों को अपने इलाज करवाने हेतु पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों मरीजों का इलाज संभव हुआ है । कार्यक्रम को जिला पार्षद भुपति नायक, पूर्व मुखिया चैतन्य सिंह मुन्डा, भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष,
    देवाशीष दास, पप्पु कर, रतन बाला, समीर मान्ना, मुन्ना पाल एवं आनंद साव ने संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया ।

    *शिविर में इन डाॅक्टरों का रहा प्रमुख योगदान :*

    डाॅ टी के महन्ती, डाॅ चम्पाई सोरेन, डाॅ किरण सिंह , डाॅ नीरज मिश्रा, डाॅ जय बालिया, डाॅ शिवम, डाॅ विदेश गांगुली, डाॅ अर्चना गिरि, डाॅ प्रकाश राय, डाॅ शान्तनु महापात्रा तथा पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकगण

    *शिविर को सफल बनाने में इनका रहा प्रमुख योगदान :*

    उत्पल पैड़ा, हेमकान्त भुयां, चंद्रशेखर कर, सूर्यकांत कर, रित्तिक कर, पदलोचन कर, सोनू कर, सत्यजीत कर, सीमा कर, सूचिस्मिता कर, रेखा कर, भूमिका कर, सुलोचना कर, वर्षा कर, संजुक्ता नायक, अंबिका कर, संगीता बेरा, जयंती कर, अंकिता कर, नंदिता कर, चुमकी कर, हर्षिता कर, हंसिका कर, निकिता कुमारी, अमित कर, बिना पानी बेरा, आनंद साव, सजल साव, स्वपन नायक, सुशांत नायक आदि।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से एसपी ने किया निलंबित ।
    Next Article बाबूलाल मरांडी से मिले राजेश शुक्ल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.