Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BRS और कांग्रेस दोनों ही तेलंगाना के लिए घातक, पीएम मोदी बोले- चुनावों में भाजपा करेगी इनका पत्ता साफ
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    BRS और कांग्रेस दोनों ही तेलंगाना के लिए घातक, पीएम मोदी बोले- चुनावों में भाजपा करेगी इनका पत्ता साफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    BRS और कांग्रेस दोनों ही तेलंगाना के लिए घातक, पीएम मोदी बोले- चुनावों में भाजपा करेगी इनका पत्ता साफ
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस राज्य के लिए घातक हैं तथा लोगों को इनसे बचकर रहना चाहिए। यहां करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशीला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे संदेश साफ है कि अब विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां बीआरएस और कांग्रेस दोनों का पत्ता साफ करने जा रही है।

     

     

     

    इनके भ्रष्टाचार के तार दिल्ली तक फैल गए हैं
    उन्होंने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ करार देते हुए आरोप लगाया कि इनके भ्रष्टाचार के तार दिल्ली तक फैल गए हैं। मोदी ने कहा, ‘‘केसीआर सरकार यानी सबसे भ्रष्ट सरकार। अब तो दिल्ली तक इनके भ्रष्टाचार के तार फैल गए हैं। हम पहले दो देशों या दो राज्यों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरें सुना करते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि जब दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार के करार के आरोप लगे हैं।”

     

     

    केसीआर सरकार यानी सबसे भ्रष्ट सरकार
    उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिस तेलंगाना के लिए जनता ने इतना संघर्ष किया और बलिदान दिए, उस जनता के सामने ऐसे दिन देखने की नौबत आ गई है। मोदी ने आरोप लगाया कि आज तेलंगाना की सरकार के पास चार ही काम रह गए हैं, जिनमें सुबह-शाम मोदी को गाली देना, एक ही परिवार को सत्ता का केंद्र बनाए रखना, खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करना और तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबो देना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘इन्होंने तेलंगाना के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया है। आज तेलंगाना में ऐसी कोई परियोजना नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हों। केसीआर सरकार यानी सबसे भ्रष्ट सरकार।”

     

     

     

    परिवारवादी पार्टियों पर पीएम मोदी का जोरदार प्रहार
    प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां सत्ता में जो परिवार बैठा है, वह करोड़ों के घोटालों में लिप्त है, जिस पर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कस रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इनकी पोल तेलंगाना के लोगों के सामने खुल चुकी है। वह परिवार अब तेलंगाना की जनता को गुमराह करने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहा है। आपको इन हथकंडों से, इनकी चालबाजियों से सावधान रहना है।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
    पीएम ने कहा कि परिवारवादियों को सिर्फ अपने बच्चों, बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता होती है और उन्हें देश व तेलंगाना के दूसरे बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘‘जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं, उनकी नींव भ्रष्टाचार पर खड़ी होती है। परिवारवादी कांग्रेस का भ्रष्टाचार पूरे देश ने देखा है, परिवारवादी बीआरएस का भ्रष्टाचार पूरा तेलंगाना देख रहा है। कांग्रेस हो या बीआरएस, दोनों ही तेलंगाना के लोगों के लिए घातक हैं। तेलंगाना के लोगों को इन दोनों से ही बच के रहना है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article कक्षा 9 की नऐ सत्र का परिचयात्मक बैठक

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.