Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन
    Headlines राजनीति

    राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन
    गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है जिससे अब राहुल गांधी की दो साल की सजा बरकरार रहेगी। बता दें कि 23 मार्च 2023 को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, इस फैसले के.गुजरात हाईकोर्ट ने ‘‘मोदी उपनाम” वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। राहुल गांधी की दो साल की सजा बरकरार रहेगी। बता दें कि इससे पहले 23 मार्च 2023 को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी। वहीं, इसके अगले दिन 24 मार्च को दोपहर 2:30 बजे उनकी सांसदी चली गई थी।

     

     

     

    न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि गांधी पहले ही देशभर में 10 मामलों का सामना कर रहे हैं और निचली अदालत का कांग्रेस नेता को दोषी ठहराने का आदेश ‘‘न्यायसंगत, उचित और वैध” है। अदालत ने कहा कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने का कोई तर्कसंगत कारण नहीं है। यदि दोषसिद्धि पर रोक लग जाती, तो इससे राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो जाता।

     

     

    ​​​​​​​गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ‘‘सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही क्यों होता है?” इस टिप्पणी को लेकर विधायक ने गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCP में विद्रोह के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    Next Article मिशन इंपॉसिबल 7 में शूटिंग के लिए नहीं मिली ट्रेन, मेकर्स ने खुद बना डाली

    Related Posts

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    May 14, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.