Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NCP में विद्रोह के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    Headlines राजनीति

    NCP में विद्रोह के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    NCP में विद्रोह के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट के बीच आज शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी ने पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने अनुभवी नेता के प्रति अपना समर्थन भी प्रदर्शित किया है. राहुल गांधी कार्यसमिति की बैठक के बाद शरद पवार से मिलने के लिए 6 जनपद स्थित अधिकारिक आवास पहुंचे थे.

     

     

    दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद एनसीपी की नेता सोनिया दुहन ने कहा कि राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात में कहा कि उनका पूरा समर्थन एनसीपी को है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 100 प्रतिशत हमारे साथ है व विपक्षी दल भी एनसीपी के साथ खड़े हैं. नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि वे ही पार्टी के अध्यक्ष हैं. अजित पवार के गुट द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद कि वरिष्ठ नेता को पद से हटा दिया गया है तब शरद पवार का बयान आया.

     

     

    शरद पवार ने कहा राकांपा का अध्यक्ष मैं ही हूं. मुझे खुशी है कि जिन लोगों को निष्कासित किया, उनको छोड़कर बाकि अन्य लोग इतने कम समय में बैठक के लिए आए. हमारे सभी साथियों की मानसिकता पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने की रही. मुझे खुशी है कि आज की बैठक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मददगार होगी. मैं ही एनसीपी का अध्यक्ष हूं अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जो भी कुछ हो रहा है उससे मुझे खुशी है क्योंकि जिन्होंने लोगों को वादा कर उनके वोट हासिल करने के बाद गलत रास्ते पर गए उनको इसकी ज़बरदस्त कीमत देनी पड़ेगी. राज्य की स्थिति बदलेगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJ&K : श्रीनगर में राष्ट्रगान का अपमान करने पर 14 लोग की गिरफ्तारी
    Next Article राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.