Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाघा, का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जिला पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाघा, का किया औचक निरीक्षण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा द्वारा बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाघा, वार्ड संख्या – 29 का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में सभी छात्र , छात्रा स्कूल ड्रेस में पाये गये और विधायल में सभी वर्ग कक्षा संचालित पाया गया। विद्यालय के सभी कक्षायें साफ-सुथरा एवं कक्षा के बाहर कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबीन उपलब्ध पाया गया।
    इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कुल 13 शिक्षकों में केवल 10 शिक्षक उपस्थित पाये गये। 02 शिक्षक,शिक्षिका आकस्मिक अवकाश का आवेदन प्रधानाध्यापक द्वारा अनुसंशित कराकर अवकाश पर थे और 01 शिक्षिका बेगूसराय प्रखंड के डायट में 03 दिवसयी प्रशिक्षण में प्रतिनियुक्ति थे। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि विद्यालय के सभी वर्गों में उपस्थिति लगभग 60 प्रतिशत थी। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति को कम से कम 90 प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को निदेशित किया गया। साथ ही यह भी परामर्श दिया गया कि शिक्षक , अभिभावक की बैठक में अभिभावकों को विधालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाया जाने के संबंध में प्रेरित किया जाय। विद्यालय में चल रहे मध्याह्न भोजन के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बच्चों को योजना के मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस योजना का संचालन स्वंयसेवी संस्थान एकता फाउंडेशन के द्वारा किया जाता है। जांच में मध्याह्न भोजन की गुणवता सही पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया कि मध्याह्न भोजन की गुणवता पर विशेष ध्यान रखते हुये प्रत्येक दिन सभी बच्चो को पर्याप्त मध्याह्न भोजन खिलाया जाय साथ ही विद्यालय में पेयजल हेतु 05 चापाकल में से खराब 02 चापाकलों को शीघ्र मरम्मति कराते हुये संचालित रखा जाय। इसके अलावा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय को जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि नल-जल योजना अंतर्गत इस विद्यालय में कनेक्शन देने का कार्य शीघ्र सम्पादित किया जाय ।इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को प्रत्येक दिन शौचालय की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में विद्यालय स्थित पुस्तकालय की समुचित साफ-सफाई कराते हुये सुव्यवस्थित तरीके से पुस्तको को रखने एवं वर्ग 1 के बच्चों को भी पुस्तकालय में बैठा कर उन्हें चित्र संबंधी पुस्तकों से बुनियादी ज्ञान का बोध कराने हेतु प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ उपस्थित अभिभावकों से पृच्छा करने पर उनलोगों ने यह बताया कि इन दिनों विधालय में विधुत की सतत् आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा विधालयों में बच्चों को क्षिक्षण कार्य में सुविधा प्राप्त हो सके इसके लिये कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेगूसराय को निदेश दिया गया कि वे नियमित रूप से विद्युत की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार राजस्व सेवा संघ, बेगूसराय इकाई के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.